Home
Mobile

iQOO Neo 9 Pro की जल्द शुरू होगी प्री बुकिंग, इस पावरफुल प्रोसेसर के साथ भारत में होगा लॉन्च

iQOO Neo 9 Pro Pre-booking- अगर आपको भी स्मार्टफोन ब्रांड आईक्यू के नए हैंडसेट iQOO Neo 9 Pro का इंतजार है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन के प्री-बुकिंग प्रक्रिया की जानकारी दी है।

बता दें, आईक्यू बहुत जल्द भारतीय बाजार में अपने इस हैंडसेट iQOO Neo 9 Pro को लॉन्च करने जा रही है। iQOO के इस नए स्मार्टफोन को एक पावरफुल प्रोसेसर के साथ देश में उपलब्ध कराया जाएगा।

iQOO Neo 9 Pro की जल्द शुरू होगी प्री बुकिंग, यहां जानिए सभी डिटेल

फिलहाल कंपनी ने अपने इस हैंडसेट आईक्यू नियो 9 प्रो के लिए प्री-बकिंग प्रक्रिया की जानकारी शेयर की है। तो आइए आपको सबसे पहले इस फोन की प्री-बुकिंग डिटेल बताते हैं।

iQOO Neo 9 Pro की जल्द शुरू होगी प्री-बुकिंग- iQOO ने ऑफिशियली तौर पर जानकारी देते हुए बताया कि, भारत में इस स्मार्टफोन के लिए 8 फरवरी दोपहर 12 बजे से प्री-बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। जिसे ग्राहक ई-कॉमर्स साइट अमेजन और आईक्यू की ऑफिशियल साइट से प्री-बुक कर सकेंगे।

iQOO Neo 9 Pro की जल्द शुरू होगी प्री बुकिंग, यहां जानिए सभी डिटेल

सबसे खास बात यह है कि, इस दौरान कस्टमर्स को इस स्मार्टफोन को ऑफर्स के साथ बुक करने की सुविधा मिलेगी। इसकी प्री बुकिंग के लिए 1000 रुपये कीमत निर्धारित की गई है, यह राशि पूरी तरह से रिफंडेबल होगी।

प्री-बुकिंग पर मिलें ऑफर्स- प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी कई तरह के ऑफर्स का लाभ उठाने का मौका दे रही है। इसमें 2 साल तक की वारंटी 1000 रुपये का एडिशनल लाभ और अन्य कई ऑफर्स शामिल किए गए हैं।

iQOO Neo 9 Pro की जल्द शुरू होगी प्री बुकिंग, यहां जानिए सभी डिटेल

iQoo Neo 9 Pro की भारत में लॉन्चिंग- iQoo भारत में अपने नए Neo सीरीज स्मार्टफोन को 22 फरवरी को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने आगामी iQoo स्मार्टफोन के बारे में कुछ डिटेल्स की पुष्टि की है।

iQOO Neo 9 Pro के स्पेसिफिकेशन- कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया है कि iQoo Neo 9 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। इस स्मार्टफोन में एक डुअल-टोन डिजाइन, प्रीमियम लेदर फिनिश और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

यह स्मार्टफोन 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज दो वेरिएंट में आएगा। इसके साथ ही गेमर्स के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में iQoo की सुपरकंप्यूटिंग चिप Q1 को शामिल किया है।इसे लेकर कंपनी का दावा है कि, इस चिप 144fps गेमिंग और 900 पिक्सेल तक की सुपर रिजॉल्यूशन ऑफर करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company will soon start the pre-booking process for iQOO Neo 9 Pro. It can be booked from Amazon and the company's official site. This phone is going to enter India on January 22.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X