Home
Mobile

iQoo Neo 9 Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक! आज से कर सकेंगे प्री-बुकिंग

स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQOO जल्द ही अपने Neo सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। जिसकी प्री-बुकिंग्स आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। अगर आप भी आईक्यू के इस फोन को प्री-बुक करना चाहते हैं, तो Amazon.in और iQOO.com से कर सकते हैं।

iQOO Neo 9 Pro को कंपनी 22 जनवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। लेकिन इससे पहले ही इस फोन की कीमत का खुलासा हो चुका है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर प्री-बुकिंग पर मिलने वाले ऑफर्स तक की डिटेल बताते हैं।

iQoo Neo 9 Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक! आज से कर सकेंगे प्री-बुकिंग

iQOO Neo 9 Pro के प्री-बुकिंग ऑफर्स- iQOO Neo 9 Pro को अगर ग्राह प्री-बुक करते हैं तो उन्हें इस फोन पर 1,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ही 2 साल की वांरटी भी दी जाएगी।

इसके अलावा कस्टमर्स लॉन्च वाले दिन स्पेशल बेनिफिट का भी लाभ ले सकेंगे। आपको बता दें इसके प्री-बुकिंग की स्टॉक लिमिटेड है। यह पूरी तरह से पहले आओ पहले फाओ वाले बैसिस पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे प्री-बुक करने के लिए ग्राहकों को 1,000 रुपये देने होंगे जो रिफंडेबल राशि होगी। कंपनी इसे आखिरी पेमेंट में एडजस्ट करेगी।

iQoo Neo 9 Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक! आज से कर सकेंगे प्री-बुकिंग

iQOO Neo 9 Pro की लीक कीमत- लीक्स की मानें तो iQOO Neo 9 Pro के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,000 रुपये तय किया जा सकता है। हालांकि इस फोन को कंपनी 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में भी उपलब्ध कराएगी, जिसकी कीमत 40,000 रुपये के आस-पास तय किया जा सकता है।

iQOO Neo 9 Pro के संभावित स्पेक्स- इसमें 6.78 इंच LTPO AMOLED का 1.5K (1260 x 2800 पिक्सल) रेजोल्यूशन मिलेगा। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करेगा।

iQoo Neo 9 Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक! आज से कर सकेंगे प्री-बुकिंग

प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC समेत 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ दस्तक देगा। जिसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160mAh की बैटरी मिलेगी। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित ओरिजिन ओएस 4 के साथ आएगा। जिसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिलेगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Pre-booking of iQOO Neo 9 Pro will start at 12 noon today. You will be able to pre-book it from Amazon.in and iQOO.com. Let us know their offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X