Home
Mobile

iQOO Neo 9 Pro vs iQOO Neo 7 Pro कीमत से लेकर फीचर्स में कौन है बेहतर, यहां जानें

iQOO Neo 9 Pro vs iQOO Neo 7 Pro: iQOO ने अपना नया हैंडसेट iQOO Neo 9 Pro भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने iQOO Neo 7 Pro के अपग्रेड वेरियंट के तौर पर पेश किया गया है।

प्रीमियम मिड रेंज वाला यह नया स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के लाया गया है। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

iQOO Neo 9 Pro vs iQOO Neo 7 Pro कीमत से लेकर फीचर्स में कौन है बेहतर

कीमत: आईक्यू नियो 9 प्रो के को कंपनी ने 35,999 रुपये शुरूआती कीमत में उपलब्ध कराया है। वहीं Neo 7 Pro को इससे कम दाम 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

iQOO Neo 9 Pro vs iQOO Neo 7 Pro कीमत से लेकर फीचर्स में कौन है बेहतर

डिस्प्ले: आईक्यू नियो 9 प्रो में आपको 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 1-144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। वहीं iQOO Neo 7 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

प्रोसेसर: नियो 9 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 740 GPU मिलते हैं। यह फोन iQOO Q1 Supercomputing चिप के साथ आ रहा है। वहीं Neo 7 Pro में ऑक्टा कोर Qualcomm SM8475 Snapdragon 8+ Gen 1 (4 nm) प्रोसेसर दिया गया है।

iQOO Neo 9 Pro vs iQOO Neo 7 Pro कीमत से लेकर फीचर्स में कौन है बेहतर

स्टोरेज वेरिएंट: आईक्यू नियो 9 प्रो में 8GB रैम, 12 GB रैम के साथ 128 और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है। वहीं Neo 7 Pro में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: नियो 9 प्रो हैंडसेट को ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड FunTouchOS 14 के साथ लाया गया है। वहीं Neo 7 Pro एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Funtouch 13 पर काम करता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए आईक्यू ने अपने इस लेटेस्ट फोन में अपर्चर एफ1/1.49 इंच सेंसर साइज और अपर्चर एफ/1.88 के साथ 50MP सोनी IMX920 सेंसर दिया है। इसके अलावा अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है।

वहीं Neo 7 Pro के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 50MP का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.5 अपर्चर के साथ 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी बैकअप: नियो 9 प्रो को पावर देने के लिए इसमें 5160mAh की बैटरी दी गई है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 120W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

वहीं Neo 7 Pro में 120W फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। जिससे इस फोन को 8 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी: नियो 9 प्रो में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 5जी, वाई-फाई 7, ब्लटूथ 5.3, जीपीएस, ग्लोनास जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

वहीं आपको Neo 7 Pro में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Difference Between iQOO Neo 9 Pro vs iQOO Neo 7 Pro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X