भारत में iQOO Neo 9 सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म, यहां जानें सभी डिटेल
iQoo Upcoming Smartphones: स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQOO जल्द ही अपनी नई सीरीज iQOO Neo 9 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इसका खुलासा खुद आईक्यू इंडिया ने किया है। हालांकि देश में उपलब्ध कराए जानें से पहले ही इस फोन को चीनी बाजार में पेश किया जा चुका है। इस सीरीज में कंपनी ने अपने दो नए हैंडसेट iQOO Neo 9 और iQOO Neo 9 Pro Pro को शामिल किया। इन फोन्स में ग्राहकों को कम दाम में प्रीमियम फोन्स वाले स्पेशिफिकेशन्स मिलेंगे। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।

टीजर से डिजाइन का हुआ खुलासा
आईक्यू इंडिया ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते आईक्यू नियो 9 प्रो स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने का ऑफिशियली ऐलान किया है। टीजर के अनुसार इस फोन में एक आयतकार कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो कैमरा रिंग शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी ने पोस्ट में लिखा है कि, शानदार नियो पॉवर और डिजाइन को देखने के लिए तैयार रहें।
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया है कि, इसे चीन में लॉन्च किया जा चुका है। चीनी वेरिएंट में इस फोन को 6.78 इंच की एक बड़ी ओलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जो 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आ रहा है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें डाइमेंसिटी 9300 SoC प्रोसेसर दिया गया है। जिसमें 16GB तक रैम और 1 TB तक स्टोरेज ऑप्शन दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा दिया गया हैं। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं 50 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आ रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 5160mAh की बैटरी दी है।
फिलहाल भारत में इसकी कीमत क्या होगी इसे लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इसके चीनी वेरिएंट की बात करें तो iQOO Neo 9 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2299 (करीब 27 हजार रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (करीब 30 हजार रुपये), 16GB+ 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2799 (करीब 34 हजार रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 3199 (करीब 38 हजार रुपये) तय किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








