iQOO Neo 9 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन और डिजाइन का हुआ खुलासा
iQOO Neo 9 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन और डिजाइन को ब्रांड द्वारा आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। अपकमिंग iQOO सीरीज में दो फोन होंगे, iQOO Neo 9 और iQOO Neo 9 Pro। शुरुआत में अफवाह थी कि iQOO अगले साल की शुरुआत में Neo 9 सीरीज लॉन्च करेगा, ब्रांड ने अब खुलासा करते हुए बताया गया कि यह अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।

iQOO Neo 9 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन, डिजाइन
Weibo पर iQOO ने Neo 9 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा की । इसे दिसंबर में लॉन्च करने की तैयारी है, हालांकि लॉन्च की तारीख अभी सामने नहीं आई है। घोषणा के साथ, iQOO ने एक टीजर इमेज भी शेयर की है जो हमें Neo 9 डिजाइन की एक झलक देती है।
iQOO Neo 9 को बहुत ही चमकीले रेड कलर में देखा गया है, जिसमें फोन के लेफ्ट तरफ एक सफेद पट्टी चल रही है। ऐसा भी लग रहा है कि स्मार्टफोन में लेदर बैक है। पावर बटन और वॉल्यूम कुंजियाँ फोन के राइट ओर स्थित हैं। iQOO Neo 9 को डुअल रियर कैमरे, घुमावदार किनारों और एक मेटालिक फ्रेम के साथ भी देखा गया है।
iQOO Neo 9 सीरीज के स्पेसिफिकेशन और फीचर
iQOO Neo 9 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले और सेल्फी कैमरे के लिए एक पंच-होल कटआउट होने की उम्मीद है। iQOO Neo 9 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC पर बेस्ड किया जा सकता है, जबकि प्रो मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 SoC की सुविधा दी गई है।
स्मार्टफोन में 16GB तक रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिए जाने की भी अफवाह है। कैमरे डिटेल के बारे में बहुत कुछ जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन iQOO Neo 9 सीरीज में 50MP Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा होने की उम्मीद है।
इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की भी जानकारी है। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, iQOO Neo 9 सीरीज टॉप पर फनटच ओएस के साथ एंड्रॉइड 14 पर चलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








