iQoo Neo 9 स्मार्टफोन 12GB रैम, 50MP कैमरा के साथ जल्द देगा दस्तक, इस पॉवरफुल प्रोसेसर से होगा लैस
iQoo Neo 9 Specs: अगर आप भी नया हैंडसेट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके एक अच्छी खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी आइक्यू जल्द अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जिसे iQoo Neo 9 के नाम से जाना जाएगा। इस फोन को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इसे ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। जो 50MP कैमरा और 12GB रैम से लैस होगा। तो आइए आपको इस के फीचर्स से लेकर स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
iQoo Neo 9 की स्पेसिफिकेशन्स
iQoo अगले साल यानि कि, 2024 की पहली तिमाही में अपने इस सीरीज को लॉन्च कर सकता है। जिसके तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट iQoo Neo 9 और iQoo Neo 9 Pro को एक साथ लाएगी। आईक्यू नियो 9 स्मार्टफोन को लेकर अब तक सामने आई रिपोर्ट की माने तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC चिपसेट शामिल किए जानें की उम्मीद है। जो 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा।

वहीं iQoo Neo 9 Pro को मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। कंपनी का यह फोन एंड्रॉइड 14-बेस्ड फ़नटचओएस 14 या फिर ओरिजिनओएस 4 के साथ लाए जाने की उम्मीद है। जिसमें फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल Sony IMX920 1.49-इंच सेंसर दिया जा सकता है।
iQOO Neo 8 के फीचर्स
iQOO Neo 8 को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC चिपसेट और Neo 8 Pro को डाइमेंशन 9200+ चिपसेट के साथ पेश किया था। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का डुअल-कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। आईक्यू ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और 5जी सपोर्ट का भी सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दें, iQoo Neo 8 को CNY 2,499 (लगभग 29,300 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications






