20 मई को लॉन्च होने जा रहा है iQOO Neo 9S Pro, पहले ही जान लें सबकुछ
Vivo का सबब्रैंड iQOO चीन में अपना एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। बता दें कि कंपनी अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo 9S Pro लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को 20 मई को पेश करेगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस नए स्मार्टफोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर से पॉवर किया जाएगा। चलिए जानते हैं कि कंपनी इस फोन को किस खासियत के साथ लॉन्च करने वाली है।
iQOO Neo 9S Pro स्पेसिफिकेशंस
मिली जानकारी के अनुसार, iQOO Neo 9S Pro में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो कि 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं इस फोन में HDR10+ डिस्प्ले का सपोर्ट भी इस स्मार्टफोन में दिए जाने की बात सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, iQOO Neo 9S Pro में 16GB रैम दी जा सकती है। इस फोन में इंटरनल स्टोरेज 1TB का मिल सकता है। साथ ही यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करेगा।
iQOO Neo 9S Pro कैमरा: फोन में ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि iQOO Neo 9S Pro में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। मेन सेंसर 50MP का दिया जाएगा और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा। वहीं फोन में सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है।
iQOO Neo 9S Pro बैटरी: मिली जानकारी के अनुसार इस फोन में 5,160mAh की बैटरी हो सकती है। यह स्मार्टफोन 120 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में इंफ्रारेड सेंसर, एनएफसी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी दी जा सकती है। अभी कंपनी की तरफ से ऑफिशियली इस फोन के फीचर्स के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को इन्हीं सारी खासियतों के साथ लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








