Home
Mobile

iQOO Neo 9S Pro+ की स्नैपड्रैगन 8 जेन 3, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ हुई एंट्री, जानें कीमत

iQOO ने आज अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo 9s Pro+ को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह Neo 9 सीरीज का चौथा मॉडल है, इसमें पहले से ही स्टैंडर्ड, Pro और 9s Pro वेरिएंट शामिल हैं।

यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 5,500mAh बैटरी से लैस है। कंपनी की मानें इसमें AI फीचर्स से लैस Android 14-बेस्ड OriginOS 4 शामिल है। चलिए आपको आगे इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स बताते हैं।

iQOO Neo 9S Pro+ अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ लॉन्च

iQOO Neo 9S Pro+ स्पेसिफिकेशन - आईक्यू नियो 9S Pro+ का डिजाइन दूसरे Neo 9 सीरीज मॉडल के समान है। जिसके रियर पैनल पर दो कैमरा रिंग के साथ एक फ्लैट फ्रेम मिलता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजॉल्यूशन, 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144Hz LTPO रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन को 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ एकीकृत किया गया है।

iQOO Neo 9S Pro+ अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ लॉन्च

परफॉर्मेंस के लिए इसमें iQOO Neo 9S Pro+ हुड के नीचे एक स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें iQOO Q1 चिपसेट दिया गया है, जो 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज है।

iQOO Neo 9S Pro+ के डुअल रियर कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP Sony IMX921 मेन सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। इसमें 16MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी स्नैपर है। रियर कैमरा 8K तक के वीडियो और 1080p तक स्लो मोशन शूट करने में सक्षम है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 14 पर आधारित OriginOS 4 के साथ आता है। इसके अलावा इसमें स्क्रीन रिकग्निशन, मीटिंग रिकॉर्ड असिस्टेंट, कॉपी राइटिंग AI फीचर्स से लैस है। फोन को कम गर्म करने के लिए 6K VC कूलिंग सिस्टम के साथ लाया गया है। स्मार्टफोन 120W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,500mAh की बैटरी यूनिट से पावर लेता है।

iQoo Neo 9S Pro+ कीमत- कलर ऑप्शन की बात करें इसे स्टार व्हाइट, फाइटिंग ब्लैक और ब्ल्फ ब्लू रंग में लाया गया है। iQoo Neo 9s Pro+ को कंपनी ने 5 वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इसके बेस वेरिएंट 12GB/ 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,500 रुपये) है। इसके 12GB/512GB कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 3,399 (करीब 39,000 रुपये) रखी गई है।

अन्य तीन वेरिएंट्स 16GB/256GB, 16GB/512GB और 16GB/1TB कॉन्फिगरेशन में आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: CNY 3,299 (करीब 38,000 रुपये), CNY 3,699 (लगभग 42,600 रुपये) और CNY 4,099 (करीब 47,150 रुपये) है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO neo 9s pro plus Launched With Snapdragon 8 Gen 3 Know Price and Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X