iQOO Neo 9s Pro तगड़े प्रोसेसर, 120w फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, स्पेक्स का हुआ खुलासा
iQoo Upcoming Smartphone: चायनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू (iQoo) जल्द ही अपने घरेलू बाजार में नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रही है। जिसे नियो सीरीज के तहत पेश किया जाएगा। यह फोन बाजार में iQOO Neo 9s Pro के नाम से दस्तक देगा।
हालांकि अभी तक कंपनी ने इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले ही यह फोन चाइना 3c सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जिससे इस आगामी फोन के खास स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।

आईक्यू ने साल की शुरूआत में ही प्रीमियम मिड रेंज सेगमेंट में iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया था। जिसे क्वालकॉम के पावरफुल चिपसेट और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है। अब कंपनी अपने इसी फोन के सब- वेरिएंट iQOO Neo 9s Pro को लाने की तैयारी में जुटी है।
जैसा कि, हमने आपको बताया है कि, यह फोन पहले ही चाइना 3c सर्टिफिकेशन साइट लिस्टेड है। जिसके अनुसार इस फोन में 1.5k गेमिंग डिस्प्ले दी गई है, जो शानदार रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस को सपोर्ट करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही इसमें गेमिंग के लिए एक डेडिकेटेड चिप भी कंपनी शामिल करेगी।

iQOO Neo 9s संभावित स्पेसिफिकेशन - बता दें, आईक्यू के इस फोन को V2339FA मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। जिससे यह कंफर्म हो गया है कि, इसमें 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बैटरी शामिल की जाएगी। इसके साथ ही इसके एडेप्टर को V12060L0A0-CN मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया।
इसके साथ ही इसमें कंपनी का फ्लैगशिप प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन Gen 3 SoC चिपसेट शामिल किया जाएगा। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो यह फोन मई के मिड में चीन में पेश किया जा सकता है। जिसमें यूजर्स को 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,160mAh बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा इसमें OIS के साथ 50MP का कैमरा भी मिलने की उम्मीद है।

गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन की लिस्टिंग के अनुसार इसमें ब्रांड 6.78 इंच फ्लैट 8T LTPO OLED FHD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही 12GB रैम होगा। यह फोन Android 14 OS पर काम करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








