iQoo Neo9 Pro 5G पर शानदर डील, 5160mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कम दाम में लाएं घर
iQoo Neo9 Pro 5G Offer Price: अगर आप बजट रेंज में एक दमदार स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो iQoo Neo9 Pro 5G आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस स्मार्टफोन पर इस वक्त आकर्षण ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
इसके साथ ही इसकी नई कीमत और उपलब्ध ऑफर्स की डिटेल्स भी आपको मिल रही है। अगर आप इसे खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है, क्योंकि यह एक शानदार डील के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है।

iQoo Neo9 Pro 5G की कीमत व ऑफर
iQoo Neo9 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके दूसरे वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Fiery Red और Conqueror Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल iQoo Neo9 Pro 5G स्मार्टफोन पर अमेजन पर शानदार डिस्काउंट मिल रही है। अगर आप SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा आप इसे 1,551 रुपये की मंथली EMI पर भी खरीद सकते हैं।
iQOO Neo9 Pro 5G फीचर्स
आईक्यू के इस फोन में आपको 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर शामिल किया गया है, जिसे 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा से लैस है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिलता है। नाइट, पोर्ट्रेट, प्रो वीडियो, सुपरमून, अल्ट्रा HD डॉक्यूमेंट, लॉन्ग एक्सपोजर पैनोरमा, स्नैपशॉट, स्लो मोशन, टाइम लैप्स, प्रो और पोर्ट्रेट मोड से लैस है।
iQOO Neo9 Pro 5G को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5160mAh की बैटरी शामिल की है, जो 120W Flashcharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए आपको Wifi 7 और Bluetooth 5.3 मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








