iQOO Neo9 Series का कंपनी ने जारी किया नया टीजर, लॉन्चिंग कन्फर्म, जानें सभी डिटेल यहां
iQOO Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी जल्द ही मार्केट में iQOO Neo9 सीरीज को पेश कर सकती है। जिसके तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट iQOO Neo9 और Neo9 Pro को एक लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने इस आगामी फोन का नया टीजर जारी किया है। जिससे इसके लॉन्चिंग का भी खुलासा हो गया है। तो आइए आपको आगे इस आगामी फोन की लॉन्चिंग डेट से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

iQOO Neo9 सीरीज का नया टीजर जारी
iQOO ने इस सीरीज का एक और नया टीजर शेयर किया है। जिससे इन दोनों अपकमिंग फोन्स की लॉन्चिंग डेट का खुलासा हो गया है। कंपनी के जारी किए गए नए टीजर के अनुसार iQOO Neo9 और Neo9 Pro की एंट्री अगले महीने यानि कि, दिसंबर में चीनी बाजार में होगी।
डिजाइन भी आया सामने
नए टीजर इन फोन्स का डिजाइन भी सामने आ गया है। टीजर में आप इस फोन को वाइट और रेड के शेड में देख सकते हैं। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के पीछे की तरफ डुअल रियर कैमरा दिखाई दे रहा है। फोन को एक प्लास्टिक फ्रेम के साथ टीजर में देखा जा सकता है।
iQOO Neo9 सीरीज के संभावित फीचर्स
iQOO Neo9 और Neo9 Pro दोनों स्मार्टफोन को कंपनी 6.78 इंच स्क्रीन और कर्व्ड ग्लास बैक कवर के साथ ला सकती है। इसके साथ ही iQOO Neo9 में यूजर्स को Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। वहीं iQoo Neo 9 Pro को मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 14-बेस्ड फ़नटचओएस 14 या फिर ओरिजिनओएस 4 के साथ पेश किया जा सकता है। आईक्यू अपने इन नए स्मार्टफोन्स को Sony IMX920 सेंसर के साथ लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा इन दोनों फोन्स को 120W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस किया जा सकता है। आपको बता दें, फिलहाल कंपनी ने अपने इस अपकमिंग सीरीज के स्पेक्स को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
iQOO Neo8 के फीचर्स
iQOO Neo 8 को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC चिपसेट और Neo 8 Pro को डाइमेंशन 9200+ चिपसेट के साथ पेश किया था। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का डुअल-कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। आईक्यू ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








