iQOO Neo9S Pro+ स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3, 120W चार्जिंग के साथ 11 जुलाई को होगा लॉन्च
iQOO ने ऑफिशियली ऐलान करते हुए अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO Neo9S Pro+ के लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी के अनुसार इस फोन को इस महीने ही 11 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। iQOO के इस लेटेस्ट फोन में कई खास स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलेंगे।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा इसमें 120W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग दी जाएगी। तो चलिए iQOO Neo9S Pro+ में क्या खास होने वाला है, और इसकी कीमत कंपनी क्या तय कर सकती है, आगे जानते हैं।

Neo9S Pro+ फोन में 6.78-इंच 1.5K LTPO AMOLED फ्लैट डिस्प्ले है। जिसका रिफ्रेश रेट 1-144Hz है। इसके आकर्षित बनाने के लिए लीची-ग्रेन लेदर फिनिश दिया गया है, जो डिवाइस के प्रीमियम लुक और अनुभव को और बढ़ाने में मदद कर रहा है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर शामिल किया गया है, जो 4nm प्रक्रिया पर तैयार किया गया है। इसके साथ ही इसमें 16GB LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 16MP का हाई-क्वालिटी कैमरा दिया गया है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 120W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग का समर्थन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और NFC मिल रहा है।
आईक्यू की मानें तो यह फोन 7.99 मिमी पतला होगा। जिसमें ओरिजिन ओएस 4.0 आधारित एंड्रॉइड 14 की पेशकश होगी। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। iQOO Neo 9S Pro+ कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोन होगा, जिसमें यह सेंसर शामिल किया जा रहा है। वहीं धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग मिले है।
iQOO Neo9S Pro के स्पेसिफिकेशंस- iQOO Neo9S Pro में 6.78-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1260 x 2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर मिल रहा है, Q1 चिप और 6K VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो iQOO Neo9S Pro में 50MP का Sony IMX920 प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। साथ ही 16MP का फ्रंट कैमरा है। पावर देने के लिए इसमें 5,160mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








