iQOO Quest Days Sale में इन फोन्स पाएं 10 हजार तक का डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर डिटेल
iQOO Quest Days Sale: अगर आप भी नया हैंडसेट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सही साबित हो सकता है। दरअसल स्मार्टफोन ब्रांड iQoo ने अपने ग्राहकों के लिए iQoo Quest Days Sale शुरू कर दिया है। जिसके तहत कस्टमर्स को आईकू फोन्स पर 10 हजार रुपये तक का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके साथ आप अपने बजट में तगड़े कैमरे और दमदार फीचर्स के साथ नया स्मार्टफोन ले सकते हैं। तो चलिए आपको आगे बताते हैं कि, iQoo सेल में यूजर्स को कौन-कौन से हैंडसेट्स पर बंपर छूट मिल रहा है।
iQoo Quest Days Sale ऑफर्स
आपको बता दें, कंपनी का यह सेल 13 जून से शुरू हुआ है जो अगले 19 जून तक चलने वाला है। इस सेल के तहत ग्राहकों को प्रोडक्ट पर भारी भरकम डिस्काउंट के साथ ही 3 महीने तक नो कॉस्ट EMI का भी लाभ दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इसके अलावा आप ICICI और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन्स का पेमेंट करते हैं तो आपको 5 हजार रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है।
इन फोन्स पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
iQoo के इस सेल में आप iQoo Neo 7 5G , iQoo 11 5G, iQoo 9 5G और iQoo Z6 Lite 5G पर भारी छूट का लाभ ले सकते हैं। इतना ही नहीं छूट के साथ इन फोन्स को कीमत से कम दाम के साथ खरीद कर अपने घर ला सकते हैं।

iQoo Neo 7 5G स्मार्टफोन के 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 33 हजार 999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया था। जिसे आईकू सेल में ग्राहक छूट के साथ 31 हजार 999 रुपये ले सकते हैं।
iQOO 11 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को 59 हजार 999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था, जिसे अब इस सेल के तहत 5 हजार तक के डिस्काउंट के साथ मात्र 54 हजार 999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
iQoo Z6 Lite 5G के 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को 15 हजार 499 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसे आप इस ऑफर के तहत मात्र13 हजार 999 रुपये में खरीद सकते हैं।
आपको बता दें, iQoo ने अपने iQoo 9 5G हैंडसेट के 8 GB रैम और 128 GB वेरिएंट को 42 हजार 990 रुपये में पेश किया था। जिसे इस सेल में आप 10 हजार रुपये तक के भारी भरकम डिस्काउंट के बाद इसे महज 32 हजार 990 रुपये में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications