iQOO Quest Days Sale में इन फोन्स पर बंपर डिस्काउंट, हजारों तक की करें बचत, यहां देखें लिस्ट
iQOO Quest Days Sale Discount offers: iQoo Quest Days Sale की शुरूआत हो चुकी है। जिसके तहत आप आईक्यू के तगड़े फीचर्स वाले फोन्स को आप बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे।
आईक्यू का यह सेल अगले 20 मई तक लाइव रहेगा। तो चलिए आपको आगे आईक्यू के इस सेल में तगड़े ऑफर्स के साथ मिलने वाले कुछ फोन्स की डिटेल बताते हैं। जिन्हें आप हजारों तक की बचत के साथ खरीद सकेंगे।

IQOO Neo 9 Pro- आईक्यू Quest Days सेल में आप iQOO Neo 9 Pro को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। वैसे तो इस फोन की कीमत 39,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के साथ आप इसे महज 32,999 रुपये में ले सकेंगे। जिसमें 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट एड है।
आईक्यू के इस हैंडसेट में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जो Snapdragon 8gen2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP Sony IMX920 का प्राइमरी कैमरा और 5160mAh की बैटरी दी गई है।

IQOO Z7 Pro 5G - iQOO Z7 Pro 5G को भी iQOO Quest Days सेल में छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। वैसे तो इसकी कीमत 26,999 रुपये है, लेकिन इसे सेल में 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसमें 3000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट शामिल है।
फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट दिया गया है। साथ ही Aura Light के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा और 4600mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO Z9 5G- इसके अलावा iQOO Z9 5G को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि, इसकी कीमत 24,999 रुपये है। जिसमें 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है।

IQOO Z6 Lite 5G- इस लिस्ट में iQOO Z6 Lite 5G भी शामिल है, जिसे आप सेल में महज 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि इस फोन की एमआरपी 19,999 रुपये है।
सेल में ग्राहकों को 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इस फोन में Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








