Home
Mobile

iQOO Quest Days Sale शुरू, इन मॉडल्स पर करें 22 हजार तक की बचत, जानें ऑफर डिटेल्स

iQOO Quest Days Sale 2023: अगर आप भी कम दाम में बढ़ियां स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल हम आपको इस आर्टिकल में iQOO Quest Days Sale के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके तहत आप आईक्यू के कुछ मॉडल्स पर 22 हजार तक की बचत कर सकते हैं। आपको बता दें, इस सेल की शुरूआत अमेजन इंडिया पर किया गया है। जो 24 जुलाई से लेकर 28 जुलाई तक चलेगी। सेल के तहत iQOO 11 5G , iQOO Neo 7 Pro 5G, iQOO 9 SE 5G के साथ ही iQOO Phones को बंपर डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के तहत खरीदने का मौका मिल रहा है। तो आइए आगे आईक्यू इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Quest Days Sale में मिलने वाले ऑफर

iQOO 11 5G

यह कंपनी का लेटेस्ट ऐंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। इसमें कंपनी ने 2K Samsung E6 AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस फोन को सेल के तहत HDFC बैंक और ICICI बैंक कार्ड के जरिए EMI ट्रांजैक्शन करने पर आप 5000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। सेल में iQOO 11 के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट को 49,999 रुपये और 12 GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट को 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

iQOO Neo 7 Pro 5G

यह कंपनी का लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन है। जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। यह हैंडसेट 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं 12 GB रैम और 256 GB वाले स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये कंपनी ने तय किया है। जिसे यूजर्स सेल में डिस्काउंट के साथ क्रमशः 32,999 रुपये और 35,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इन फोन्स की खरीदारी SBI और ICICI बैंक कार्ड के जरिए करने पर 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं।

iQOO Quest Days Sale शुरू, इन मॉडल्स पर करें 22 हजार तक की बचत, जानें

iQOO Neo 7 5G

iQOO Neo 7 5G जिसमें कंपनी ने 120W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। इस स्मार्टफोन की खरीदारी के समय HDFC और ICICI बैंक कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करके आप 1000 रुपये डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। इस सेल के तहत आप इस फोन को 26,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

iQOO 9 SE 5G

iQOO 9 SE 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 120 हर्ट्ज AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रहा है। इसकी खरीदारी करते समय HDFC और ICICI बैंक कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर आप 3000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। इस सेल में इसके बेस मॉडल को 28,990 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।

इसके साथ ही साथ iQOO 9 Pro 5G और iQOO 9T 5G स्मार्टफोन को भी इस सेल के तहत 2000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आईक्यू के ये दोनों स्मार्टफोन्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 और स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस हैं। सेल में iQOO 9 Pro 5G को 39,999 रुपये और iQOO 9T 5G को 42,990 रुपये में लिया जा सकता है। इसके अलावा HDFC , ICICI बैंक कार्ड के जरिए EMI ट्रांजैक्शन करने पर इन फोन्स पर अन्य 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ भी लिया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Quest Days Sale has started. Which will run from July 24 to July 28. Under this sale, you can save up to 22 thousand on iQOO Neo 7 Pro 5G, iQOO 9 SE 5G, iQOO 11 5G smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X