7,300mAh की बड़ी बैटरी वाली iQOO Z10 सीरीज आज होगी लॉन्च; चेक करें डिटेल
iQOO Z10 Series Launch Today: जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी iQOO भारत में कस्टमर्स के लिए अपनी Z सीरीज के दो नए स्मार्टफोन्स iQOO Z10 और iQOO Z10x को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। ये दोनों डिवाइस पिछले साल के iQOO Z9 और Z9x के सक्सेसर हैं। कंपनी ने इस सीरीज को पहले से और भी बेहतर बैटरी, प्रोसेसर और AI फीचर्स के साथ पेश करने की तैयारी की है।
इतना ही नहीं, लॉन्च से पहले इस फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स में क्या खास बात है।

कब लॉन्च होंगे डिवाइस?
कंपनी इस सीरीज के डिवाइस को shop.iqoo.com पर लाइव स्ट्रीम के जरिए आज यानी 11 अप्रैल दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी।
लॉन्च ऑफर्स के तहत छात्रों के लिए 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
इतना ही नहीं, इवेंट देखने पर आपको iQOO गिफ्ट्स और 1000 रुपये तक के कूपन जीतने का मौका भी मिलेगा।
iQOO Z10 सीरीज की संभावित कीमत
- हालांकि इसकी कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
- ऑनलाइन लीक में पता चला है कि iQOO Z10 की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये हो सकती है।
- बैंक ऑफर्स के बाद कीमत 19,999 रुपये तक कम हो सकती है।
- वहीं, अगर iQOO Z10x की बात करें तो इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है।
- दोनों स्मार्टफोन्स Amazon India और mshop.iqoo.com पर उपलब्ध होंगे।
iQOO Z10 के फीचर्स
डिस्प्ले: iQOO Z10 में Quad Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
प्रोसेसर: इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है।
रैम और स्टोरेज: फोन में 12GB + 12GB वर्चुअल रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकता है।
कैमरा: इस डिवाइस में 50MP Sony IMX882 कैमरा है, जिसे OIS के साथ जोड़ा जाएगा।
बैटरी: फोन की बैटरी इस सीरीज की खासियत है। इसमें 7,300mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
सॉफ्टवेयर: फोन Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है।
AI फीचर्स: इसमें AI Erase, Super Document और Note Assist की सुविधा मिलती है।
iQOO Z10x के संभावित फीचर्स
डिस्प्ले: इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,050 निट्स ब्राइटनेस, आई-केयर प्रोटेक्शन वाला डिस्प्ले मिलेगा।
प्रोसेसर: इस फोन को MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिल सकता है।
रैम और स्टोरेज: इस फोन में 8GB + 8GB वर्चुअल रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है।
कैमरा: फोन में 50MP मेन कैमरा, 4K रिकॉर्डिंग, IR ब्लास्टर मिलता है।
बैटरी: बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और USB-C टू USB-C रिवर्स चार्जिंग मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








