7620mAh की दमदार बैटरी वाली iQOO Z10 Turbo सीरीज ने ली मार्केट में एंट्री; चेक करें कीमत और फीचर्स
iQOO Z10 Turbo Series Launched: जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने चीन में अपनी लेटेस्ट Z10 Turbo Pro स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन-Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro को पेश किया गया है। iQOO Z10 Turbo सीरीज को iQOO Z10x के साथ चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Z10 Turbo Pro नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है।
ये फोन iQOO Z9 Turbo का सक्सेसर है और MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट के साथ आता है। यहां हम आपको चीन में लॉन्च हुए iQOO के सारे डिवाइस के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए iQOO Z10 Turbo सीरीज के बारे में जानते हैं।

iQOO Z10 Turbo सीरीज की कीमत
चीन में iQOO Z10 Turbo की कीमत CNY 1,799 यानी लगभग 21,100 रुपये से शुरू होती है।
वहीं iQOO Z10 Turbo Pro की शुरुआती कीमत CNY 1,999 यानी लगभग 23,400 रुपये तय की गई है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Z10 Turbo फोन ब्लैक, व्हाइट, बर्न (नारंगी) और डेजर्ट (बेज/गोल्ड) रंगों में उपलब्ध है।
iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro को ऑफिशियल वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है।
iQOO Z10 Turbo के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 यानी करीब 21,100 रुपये, 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी तकरीब 23,400 रुपये, 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 यानी तकरीब 25,700 रुपये और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 यानी लगभग 28,100 रुपये होगी।
iQOO Z10 Turbo Pro की बात करें तो इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी तकरीब 23,400 रुपये, 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 यानी 25,700 रुपये, 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 यानी लगभग 28,100 रुपये और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 यानी लगभग 30,400 रुपये है।
iQOO Z10 Turbo सीरीज के फीचर्स
डिस्प्ले: इन दोनों फोन में 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसे 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 5,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 4,320Hz PWM डिमिंग के साथ है।
प्रोसेसर: रेगुलर iQOO Z10 Turbo में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट है, जिसे Mali-G720 GPU के साथ जोड़ा गया है।
वहीं, iQOO Z10 Turbo Pro में एड्रेनो GPU के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें तो इन फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
कैमरा: iQOO Z10 Turbo में OIS के साथ 50MP Sony LYT-600 सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का लेंस है।
iQOO Z10 Turbo Pro में आपको 50MP का OIS प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। प्रो मॉडल में सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का लेंस भी शामिल है।
बैटरी: iQOO Z10 Turbo में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,620mAh की बड़ी बैटरी है। वहीं iQOO Z10 Turbo में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी मिलती है।
अन्य फीचर्स: इन दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, IP65 रेटिंग, Q1 इंडिपेंडेंट ग्राफिक्स चिप और 7K आइस डोम VC लिक्विड कूलिंग की सुविधा दी गई है।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7/6, ब्लूटूथ 6.0, GPS और NFC की सुविधा दी गई है।
iQOO Z10 Turbo में नया क्या है?
iQOO Z10 Turbo, iQOO Z9 Turbo का सक्सेसर है। नए मॉडल में पिछले मॉडल के Snapdragon 8s Gen 3 की तुलना में लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है।
बैटरी के मामले में भी ये फोन बेहतर है, जिसमें 6,000mAh सेल की तुलना में बड़ी 7,620mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications