Home
Mobile

iQoo Z10 Turbo और Turbo Pro की नई लीक में खास फीचर्स और लॉन्च डेट का खुलासा

iQoo अपनी Z10 सीरीज के साथ स्मार्टफोन बाजार में धमाल मचाने को तैयार है। नई लीक की मानें तो iQoo Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro को अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों प्रीमियम फोन्स पावरफुल चिपसेट, बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले के साथ आएंगे, जो उन्हें मिड-रेंज परफॉर्मेंस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाएंगे। iQoo की Z10 सीरीज स्मार्टफोन लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।

iQOO Z10 Turbo, Turbo Pro लॉन्च डिटेल्स

लीक की मानें तो आईक्यू के ये आगामी फोन्स iQoo Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro अप्रैल में लॉन्च हो सकते हैं। एक फोन MediaTek Dimensity 8400 द्वारा संचालित होगा, जबकि दूसरा Qualcomm Snapdragon 8M8735 द्वारा संचालित होगा। दोनों में 1.5K LTPS फ्लैट स्क्रीन और नया स्वतंत्र ग्राफिक्स चिप रहेगा। हालांकि टिपस्टर ने डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन स्पेसिफिकेशन को देखकर iQoo Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro माना जा रहा है।

iQoo Z10 Turbo और Turbo Pro: खास फीचर्स और लॉन्च डेट का खुलासा

iQoo Z10 Turbo संभावित स्पेक्स

बैटरी बैकअप की बात करें तो iQoo Z10 सीरीज में एक बड़ी बैटरी शामिल की जा सकती है, जो 7000mAh से लेकर 7,50mAh के बीच हो सकती है। आपको बता दें, iQoo Z9 सीरीज में 6000mAh और 6400mAh कैपेसिटी वाली बैटरी शामिल की गई है। तो ऐसे में Z10 सीरीज बैटरी लाइफ के मामले में एक बड़ा अपग्रेड होगा। लीक के अनुसार iQoo Z10 सीरीज में 2025 के आखिर तक अतिरिक्त मिड-रेंज मॉडल भी देखने को मिल सकता है।

लीक की मानें तो iQoo Z10 Turbo में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट OLED पैनल और बैक में 50MP का डुअल कैमरा सिस्टम होगा। इसके साथ ही इसमें 7,000mAh की एक बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी, जो 80W या 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फिलहाल इसके अलाव अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo Z10 Turbo and Turbo Pro New Leaks: Specs and Launch Details Revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X