iQOO Z10 Turbo+ की होगी दमदार एंट्री; 8000mAh बैटरी और Dimensity 9400+ प्रोसेसर वाला पावरहाउस स्मार्टफोन
iQOO ने एक बार फिर मिड-रेंज सेगमेंट में हलचल मचाने की तैयारी कर ली है। ब्रांड Z सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन iQOO Z10 Turbo+ लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है। iQOO के Z-सीरीज प्रोडक्ट मैनेजर 'Chengzi' ने खुद इस नाम की पुष्टि की है और इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशंस भी साझा किए हैं।
यह फोन न सिर्फ दमदार प्रोसेसर और बैटरी के साथ आएगा, बल्कि इसका लक्ष्य इंडस्ट्री के बेंचमार्क स्कोर को भी चुनौती देना है। आइए इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iQOO Z10 Turbo+ के स्पेसिफिकेशंस
सबसे पहले बात करें प्रोसेसर की, तो iQOO Z10 Turbo+ में MediaTek का नया Dimensity 9400 Plus चिपसेट मिलेगा, जो परफॉर्मेंस के मामले में टॉप-लेवल की प्रोसेसिंग पावर देने वाला है। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI आधारित कार्यों में फुर्ती दिखाएगा। iQOO का यह दावा है कि उनका नया फोन इंडस्ट्री के अब तक के सबसे हाई बेंचमार्क स्कोर्स को भी पीछे छोड़ने की ताकत रखता है।
इस फोन में 8000mAh की मैसिव बैटरी दी जाएगी, जो इसे पूरे दिन की पावर बैकअप के साथ साथ लंबे गेमिंग सेशन के लिए परफेक्ट बनाता है। इसके साथ ही 90W की फास्ट चार्जिंग भी मिलने की उम्मीद है, जो इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज कर पाने में मदद करेगी।
Geekbench और 3C सर्टिफिकेशन में झलक
फोन को हाल ही में Geekbench प्लेटफॉर्म पर टेस्ट किया गया, जहाँ इसे 2196 का सिंगल-कोर और 8907 का मल्टी-कोर स्कोर मिला है। वहीं 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में यह बात सामने आई कि फोन 90W चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
मिलेंगे कई खास फीचर्स
चूंकि यह फोन Z10 Turbo Pro का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है, इसलिए इसमें वही डिस्प्ले और कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले हो सकती है जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इससे यूज़र्स को स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।
कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
iQOO Z10 Turbo+ में LPDDR5x रैम (16GB तक) और UFS 4.0 स्टोरेज (512GB तक) दी जा सकती है, जिससे यह फोन ना सिर्फ तेज़ परफॉर्मेंस देगा बल्कि बड़ी फाइल्स और ऐप्स के लिए भी पर्याप्त स्टोरेज देगा।
iQOO Z10 (China Variant) की भी आहट
वहीं iQOO Z10 (चाइनीज वेरिएंट) की बात करें तो इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 1.5K OLED LTPS डिस्प्ले, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8000mAh+ बैटरी दी जा सकती है। हालांकि इसे लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
iQOO Z10 Turbo+ उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है जो एक पावरफुल स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले तीनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन हो। Dimensity 9400+ प्रोसेसर और 8000mAh बैटरी इसे गेमिंग लवर्स और हेवी यूज़र्स के लिए एक ड्रीम डिवाइस बना सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








