iQOO का कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट; जानिए किसको खरीदना होगा फायदेमंद
iQOO Z10 vs iQOO Z10x: iQOO ने भारत में अपने Z सीरीज के दो नए स्मार्टफोन्स iQOO Z10 और iQOO Z10x को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। बता दें कि ये दोनों डिवाइस iQOO Z9 और Z9x के अपग्रेड वर्जन हैं। कंपनी ने Z9 सीरीज के सक्सेसर को बेहतर फीचर्स, बैटरी और डिजाइन के साथ पेश किया है।
ऐसे में अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि कौन सा डिवाइस आपके लिए बेस्ट होगा तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। हमने इन दोनों डिवाइस का कंपेरिजन किया है। आइए जानें इन दोनों स्मार्टफोन्स में नया क्या है।

iQOO Z10 vs Z10x कीमत
iQOO Z10 की बात करें तो इसको 3 वेरिएंट में पेश किया गया था। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 23,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है।
वहीं अगर iQOO Z10x की बात करें तो इसे भी तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इस डिवाइस के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 13,499 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 16,499 रुपये है।
बता दें कि iQOO Z10 की सेल 16 अप्रैल से शुरू होगी और उस पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
iQOO Z10x की सेल 22 अप्रैल से शुरू होगी और इस पर 1,000 रुपये तक का बैंक ऑफर लागू होगा।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Z10 को Glacier Silver और Stellar Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Z10x को भी दो कलर ऑप्शन Ultramarine और Titanium में पेश किया गया है।
iQOO Z10 vs iQOO Z10x फीचर्स
डिस्प्ले और डिजाइन
iQOO Z10
- 6.77 इंच FHD+ AMOLED
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस
iQOO Z10x
- 6.72 इंच FHD+ LCD
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 1050 निट्स ब्राइटनेस
प्रोसेसर और स्टोरेज
iQOO Z10
- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर
- 12GB तक LPDDR4X रैम
- 256GB UFS 2.2 स्टोरेज
iQOO Z10x
- MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर
- Mali-G615 GPU
- 8GB LPDDR4X रैम
- 256GB UFS 3.1 स्टोरेज
कैमरा
iQOO Z10
- 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS)
- 2MP डेप्थ कैमरा
- 32MP सेल्फी कैमरा
iQOO Z10x
- 50MP प्राइमरी
- 2MP बोकेह
- 8MP फ्रंट कैमरा
बैटरी
iQOO Z10
- 7300mAh बैटरी
- 90W फास्ट चार्जिंग
iQOO Z10x
-
6500mAh
-
44W फास्ट चार्जिंग
अन्य फीचर्स
iQOO Z10
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
- IP65 रेटिंग
iQOO Z10x
- साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
- डुअल स्टीरियो स्पीकर्स
- IP64 रेटिंग
- Wi-Fi 6
क्यों खास हैं ये डिवाइस?
Z10 में अब तक की सबसे बड़ी 7300mAh बैटरी दी गई है, जिसमें 90W चार्जिंग सपोर्ट है। इसका Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर इसे और खास बनाता है।
Z10x की बात करें तो इसमें 6500mAh बैटरी और Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है।
कौन सा फोन है बेस्ट?
अगर आप एक प्रीमियम बैटरी, शानदार AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो iQOO Z10 को चुन सकते हैं। वहीं अगर आपका बजट कम है तो आप iQOO Z10x को चुन सकते हैं, क्योंकि इसमें भी दमदार बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है।
ये है ऑल्टरनेटिव ऑप्शन
ऐसे में आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से iQOO Z10x और iQOO Z10 में से कोई भी एक डिवाइस चुन सकते हैं।
हालांकि दोनों स्मार्टफोन्स अपने-अपने सेगमेंट में शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुए हैं, लेकिन अगर आप इसके लिए कोई दूसरा ऑप्शन चाहते हैं तो हम आपको इसके बारे में भी बताएंगे।
iQOO Z10 के ऑप्शन के तौर पर 22,999 रुपये का Motorola Edge 60 Fusion, 21,999 रुपये, 23,999 रुपये में OPPO F29 और 21,999 में POCO X7 को चुन सकते हैं।
iQOO Z10x की बात करें तो इसके लिए बेस्ट ऑप्शन Infinix Note 50x को 11,499 रुपये, Realme P3x को 13,999 रुपये में और POCO M7 Pro को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
CommentsBest Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








