Home
Mobile

iQOO Z10 और Z10x भारत में लॉन्च, 7300mAh बैटरी और 90W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन्हें कंपनी Z-सीरीज के तहत लेकर आई है। iQOO Z10 और Z10x के नाम से आए स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली मैसिव बैटरी लगाई गई है। यह देश का पहला ऐसा फोन है, जो इतनी बड़ी ऑफर कर रहा है।

इन्हें पिछले साल के iQOO Z9 के सक्सेसर के तौर पर लाया गया है। नए फोन्स में कई अपग्रेड भी कंपनी ने दिए हैं। इन दोनों फोन की कीमत कितनी है और इनमें कैसे स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। सब यहां बताने वाले हैं।

iQOO Z10 और Z10x भारत में लॉन्च

iQOO Z10 और iQOO Z10x प्राइस और अवेलेबिलिटी

iQOO Z10 की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये से शुरू हो जाती है। इसका 8GB+256GB वेरिएंट 23,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। Z10 फोन की पहली सेल अमेजन और आईकू ऑनलाइन स्टोर के जरिये 16 अप्रैल से लाइव होगी। Z10 पर कंपनी एक्सचेंज बोनस के जरिये 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

दूसरी तरफ, आईकू Z10x सीरीज का अफोर्डेबल फोन है। इसकी कीमत 6GB+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 13,499 रुपये, 8GB+128GB के लिए 14,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 16,499 रुपये है। Z10x को 1000 रुपये के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 22 अप्रैल से शुरू होगी।

कलर ऑप्शन की बात करें तो आईकू Z10 ग्लेशियर सिल्वर और स्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में आया है। वहीं, Z10x में अल्ट्रामैरिन (ब्लू) और टाइटेनियम (सिल्वर जैसा) कलर मौजूद हैं।

iQOO Z10 और Z10x भारत में लॉन्च

iQOO Z10 के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले- iQOO Z10 में 6.77 इंच की FHD+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

प्रोसेसर- इस फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा- फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 2MP का सेकेंडरी कैमरा पीछे की तरफ मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और स्टोरेज- iQOO Z10 में 7300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर- यह फोन Funtouch OS 15 पर चलता है, जो Android 15 पर बेस्ड है। कंपनी की तरफ से दो Android अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।

अन्य फीचर्स- फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और IP65 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए) दी गई है।

iQOO Z10x के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले- Z10x में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर- इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जो Mali-G615 GPU, LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा- फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

बैटरी और चार्जिंग- iQOO Z10x में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर- यह फोन भी Funtouch OS 15 पर चलता है, जो Android 15 पर बेस्ड है।

अन्य फीचर्स- इस डिवाइस में Wi-Fi 6 सपोर्ट, IP64 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस), साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

iQOO Z10 और iQOO Z10x में क्या है नया?

iQOO Z10 की बात करें तो यह अपने पिछले वर्जन iQOO Z9 की तुलना में बिल्कुल नए डिजाइन के साथ आता है। नए मॉडल में रियर साइड पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा आकर्षक और प्रीमियम लगता है। इसके अलावा, इस फोन में पहले के मुकाबले ब्राइटर डिस्प्ले, नया चिपसेट, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे बड़े अपग्रेड्स दिए गए हैं।

वहीं, iQOO Z10x को भी iQOO Z9x के मुकाबले बेहतर बनाया गया है। इसमें 6500mAh से बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे बैकअप का वादा करती है। इसके साथ ही फोन में नया प्रोसेसर लगाया गया है, जिससे परफॉर्मेंस में भी सुधार देखने को मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X