Home
Mobile

iQOO Z10R Launch: मिड-रेंज में व्लॉगर्स का नया हीरो या सिर्फ एक और स्मार्टफोन?

iQOO Z10R Launch: iQOO भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और इसका सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO Z10R है। इस फोन को 24 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके कैमरा फीचर्स और डिजाइन ने टेक कम्युनिटी में हलचल मचा दी है।

खास बात ये है कि यह फोन खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या iQOO Z10R वाकई मिड-रेंज सेगमेंट का नया Vlogging Beast बन सकता है? यहां हम इसी सवाल के जबाव को ढूढ़ेंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्या iQOO Z10R बन सकता है नया Vlogging Beast?

4K व्लॉगिंग वाला सेल्फी कैमरा गेम चेंजर

iQOO Z10R का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। अब तक 4K वीडियो सिर्फ हाई-एंड फोन में देखने को मिलता था, लेकिन अब iQOO इसे मिड-सेगमेंट में लेकर आया है। ऐसे में इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब व्लॉग या प्रोफेशनल वीडियो शूट करने वालों को यह फोन बजट में शानदार क्वालिटी देने का वादा करता है।

रियर कैमरा में भी दम

फोन के रियर में Sony IMX882 सेंसर वाला 50MP OIS कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेंसर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी, जिससे लो-लाइट में भी स्मूद और शार्प फुटेज मिलेगी। कैमरा मॉड्यूल के नीचे 'Aura Light' रिंग एलईडी लाइट दी गई है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को और बेहतर बनाएगा। यह एक ऐसा फीचर है, जो अभी तक मिड-रेंज फोन में रेयर है।

प्रीमियम फील वाला मिड-रेंज फोन

फोन में कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। सेंटर पंच-होल कटआउट और स्लिम बॉडी इसे हाथ में पकड़ने पर फ्लैगशिप जैसा फील देते हैं। फोन का ब्लू कलर वेरिएंट टीजर में दिखाया गया है, लेकिन कंपनी लॉन्च पर और भी कलर ऑप्शन दे सकती है।

दमदार परफॉर्मेंस वाल प्रोसेसर

हाल ही में मिली लीक के मुताबिक, iQOO Z10R को MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। यह चिपसेट पिछले जेनरेशन से 10% तक ज्यादा तेज बताया जा रहा है। फोन में 12GB तक रैम और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इस कॉम्बिनेशन के चलते मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और 4K फुटेज हैंडल करना आसान होगा।

बैटरी और चार्जिंग

हालांकि बैटरी कैपेसिटी को लेकर अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन iQOO आमतौर पर अपने Z सीरीज फोनों में 5000mAh या उससे ज्यादा बैटरी और 44W से ऊपर की फास्ट चार्जिंग देता रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि Z10R भी इस परंपरा को बरकरार रखेगा।

Vloggers और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए परफेक्ट कॉम्बो?

iQOO Z10R मिड-रेंज में उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो 25,000 रुपये से कम में प्रोफेशनल-लेवल कैमरा एक्सपीरियंस, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन एक ही पैकेज में चाहते हैं । अगर इसकी कीमत सही रखी गई और कैमरा क्वालिटी कंपनी के वादे के मुताबिक रहा, तो यह फोन उन लाखों नए व्लॉगर्स के लिए एक बेस्ट चॉइस बन सकता है जो कम बजट में हाई-क्वालिटी कंटेंट बनाना चाहते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Z10R: A New Mid-Range Hero for Vloggers or Just Another Smartphone?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X