iQOO Z7 5G भारत में लॉन्च, कीमत 17,499 रुपये से शुरू

iQOO Z7 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। iQOO Z7 5G ब्रांड की लेटेस्ट मध्य-श्रेणी की पेशकश है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग, मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर, 90Hz रिफ्रेश रेट, एक AMOLED पैनल, 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और बहुत कुछ शामिल हैं। स्मार्टफोन आज (यानी 21 मार्च) दोपहर से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा।
iQOO Z7 5G की भारत में कीमत
स्मार्टफोन 17499 रुपये की शुरुआती कीमत से शुरू किया गया है। इसके अन्य वेरिएंट की बात करें तो iQOO Z7 5G दो वेरिएंट में आता है। बेस मॉडल में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज शामिल किया गया है और यह 18999 रुपये की कीमत के साथ आता है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले फोन का टॉप-एंड मॉडल 19,999 रुपये की कीमत के साथ आता है।

iQOO Z7 5G की लॉन्च कीमत और डिस्काउंट ऑफर
लॉन्च ऑफर के तहत स्मार्टफोन निर्माता बैंक कार्ड पर डिस्काउंट दे रहा है। तो, वहीं एचडीएफसी और एसबीआई कार्ड धारकों को 1500 रुपये की फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा, लेकिन यह ऑफर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध होगा। इसलिए, अगर आप iQOO स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक हैं, तो यह सबसे अच्छा समय है। डिस्काउंट के बाद, 6GB मॉडल 17499 रुपये में उपलब्ध होगा जबकि 8GB रैम मॉडल 18499 रुपये में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन अमेजन इंडिया स्टोर और iQOO की अपनी वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
iQOO Z7 5G स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.28-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ 90hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आता है। iQOO Z7 5G एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर पर बेस्ड है जो 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन एंड्रॉइड 13-बेस्ड फनटचओएस 13 स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है।
जहां तक कैमरा की बात है तो iQOO Z7 5G में एक डुअल रियर कैमरा सिस्टम शामिल है। जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। आगे की तरफ, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल किया गया है। iQOO Z7 5G में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट पर 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
iQOO Z7 5G डुअल टोन डिजाइन के साथ शानदार दिखता है। भारत में, स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शनो में आता है, पैसिफिक नाइट और नॉर्वे ब्लू।


Click it and Unblock the Notifications








