iQOO के इस फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, मिलेगा 64MP कैमरा और 4600mAh बैटरी, यहां जानें ऑफर डिटेल्स
IQOO Z7 Pro 5G Offer: को भारत में कम कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। Amazon पर डिवाइस पर हजारों तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
इस वक्त अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए आईक्यू का यह 5जी फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए आपको इन ऑफर्स के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी इस फोन को भारी भरकम छूट के साथ ले सकेंगे।

iQOO Z7 Pro 5G की कीमत व ऑफर- आईक्यू जेड7 प्रो के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वैसे तो 22,999 रुपये है। लेकिन इस फोन को बैंक कार्ड डिस्काउंट ऑफर के साथ कीमत से 2000 रुपये तक की छूट में खरीद सकते हैं।
जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 20,999 रुपये तक हो जाएगी। आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया था। जिसमें 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल है।

iQoo Z7 Pro 5G स्पेसिफिकेशन- आईक्यू जेड7 प्रो 5G में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का 3D सुपर-विजन डिस्प्ले मिलेगी। इसका डिस्प्ले 2400 × 1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन ऑफर करेगा।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 5G प्रोसेसर शामिल है। ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड फनटच OS पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा मिलता है।

स्टोरेज की बात करे ंतो यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन के साथ आता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP और सेकेंडरी कैमरा 2MP का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंच होल डिजाइन के साथ इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने फोन में 66W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4600mAh की बैटरी दी है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, महज 22 मिनट में इसे 1% से 50% तक चार्ज किया जा सकेगा।
कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इस फोन में यूजर्स को Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 2G, 3G, 4G, 5G के साथ चार्जिंग के लिए USB टाइप C मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








