Home
Mobile

लॉन्च से पहले iQoo Z7 Pro 5G की भारत में कीमत,फीचर्स कंफर्म, OnePlus Nord CE से होगा मुकाबला

iQoo Z7 Pro 5G in India: स्मार्टफोन ब्रांड आईक्यू (iQOO) जल्द ही अपना नया हैंडसेट iQoo Z7 Pro 5G को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस फोन के खास फीचर्स का खुलासा हो चुका है। कंपनी के CEO निपुण मार्या ने ट्विटर पर अपने अपकमिंग फोन आईक्यू जेड7 प्रो का एंटुटु स्कोर शेयर किया है। जिसके अनुसार इल फोन का स्कोर 7,28,000 है, जिससे इस फोन में शानदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इस फोन को कंपनी ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ पेश कर सकती है। जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा शामिल किया जा सकता है। तो चलिए आगे इस अपकमिंग फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स तक की जानकारी विस्तार से जानते हैं।

iQoo Z7 Pro 5G की भारत में कीमत

आपको बता दें, आईक्यू का यह नया 5G स्मार्टफोन 31 अगस्त को भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है। इसे कंपनी बजट रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश करेगी। इस फोन का सीधा मुकाबला OnePlus Nord CE स्मार्टफोन से माना जा रहा है। वनप्लस ने Nord CE स्मार्टफोन को 26,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। ऐसे में आईक्यू के फोन की कीमत 25,000 रुपये तक होने की उम्मीद है।

iQOO Z7 Pro 5G को शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन डिजाइन और धांसू कैमरा के साथ लाया जा रहा है। इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन को MediaTek का प्रोसेसर दिया जा सकता है, हालांकि, इसके डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं। कंपनी के सीईओ निपुण मार्या ने X पर iQoo Z7 Pro का एंटुटु स्कोर शेयर किया है। जिसमें फोन का स्कोर 7,28,000 है, जो शानदार परफॉर्मेंस देगा।

लॉन्च से पहले iQoo Z7 Pro 5G की भारत में कीमत, फीचर्स कंफर्म, जानें

iQoo Z7 Pro 5G स्पेक्स

iQOO Z7 Pro को कर्व्ड डिस्प्ले पंच होल डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके लेकर दावा किया जा रहा है कि, यह अपकमिंग फोन अपने सेगमेंट में सबसे स्लिम और लाइट वेटेड होगा। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन एक पेंसिल से भी पतले डिजाइन के साथ आएगा। लीक्स के अनुसार फोन को 6.78-इंच डिस्प्ले, मीडियाटेक 7,200 SoC के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें फोटोग्राफी के 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 66W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,600mAh की बैटरी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Z7 Pro 5G: IQ will launch its new smartphone on 31 August. Ahead of this launch, the price and some specs of the mobile phone have been confirmed to us.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X