iQoo Z7 Pro 5G की कीमत लीक, OnePlus से सीधा मुकाबला, जानें कीमत और फीचर
iQoo Z7 Pro 5G Price: स्मार्टफोन ब्रांड आईक्यू जल्द ही अपना नया हैंडसेट iQoo Z7 Pro 5G को लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने इस अपकमिंग फोन के लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले ही इसकी कीमत और फीचर्स लीक हो गए हैं। दरअसल iQoo ने एक टैग के साथ अपने इस अपकमिंग फोन का डिजाइन टीज करते हुए 'Coming Soon' लिखा है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में बताते हैं।
iQoo Z7 Pro 5G की कीमत
टिप्सटर पारस गुगलानी ने इस फोन की कीमत को लेकर ट्वीट किया है। जिसमें इस फोन की कीमत भारत में 25,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक के बीच होने का दावा किया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके कीमत को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
iQOO Z7 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
टिपस्टर पारस गुगलानी के अनुसार iQOO Z7 Pro को 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 चिपसेट से पैक्ड हो सकता है। जिसमें यूजर्स को 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा कंपनी अपने इस डिवाइस में शामिल कर सकती है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया मिल सकता है।

इसके साथ ही इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन का सीधा मुकाबला Oneplus, Poco F5 5G और Motorola Edge 40 से हो सकता है।
आपको बता दें, कंपनी ने इस महीने की शुरूआत में ही iQoo Neo 7 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रहा है। इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से पावर्ड के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल किया गया है। यह फोन 120W की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। iQoo Neo 7 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। iQoo Neo 7 Pro 5G को दो कलर वेरिएंट ऑप्शन के साथ लाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








