Home
Mobile

iQoo Z7 Pro 5G कर्व्ड डिस्प्ले के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल

iQoo Z7 Pro 5G launch date:स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQoo बहुत जल्द अपना नया हैंडसेट iQoo Z7 Pro 5G को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। कंपनी ने साल की शुरूआत में ही Z7 सीरीज के बेस मॉडल और मई इसके Z7s को लॉन्च किया है। भारत में iQoo Z7 Pro 5G को कर्व्ड डिस्प्ले और Z7 सीरीज के प्रीमियम मॉडल के तौर पर लाया जा सकता है। जिसके कारण इसे पहले मॉडल की तुलना में बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च करने की उम्मीद है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन का खुलासा हो चुका है। आइए आपको इस फोन से सभी डिटेल्स आगे बताते हैं।

iQoo Z7 Pro 5G कर्व्ड डिस्प्ले के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च

फिलहाल iQoo को भारत में लॉन्च करने की डेट का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन का खुलासा हो चुका है। iQoo की भारत यूनिट के CEO Nipun Marya ने अपने एक ट्वीट में इस अपकमिंग फोन के डिजाइन को दिखाया है। जिसमें इसे कर्व्ड डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन स्लिम साइड बेजेल्स और सेंटर अलाइंड होल-पंच फ्रंट कैमरा कटआउट के साथ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

iQOO Z7s 5G के स्पेक्स

कंपनी ने मई के आखिरी हफ्ते में iQOO Z7s 5G को 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया था। जिसमें 1,080 x 2,400 पिक्सल के रिजॉल्यूशन, 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। यह Z7 सीरीज का दूसरा फोन है। कंपनी ने इस डिवाइस में Snapdragon 695 प्रोसेसर को शामिल किया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP का OIS प्राइमरी कैमरा दिया गया है। iQOO Z7s 5G Android 13 पर चलता है। इसे कंपनी ने दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया था। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, वहीं इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में आएगा। इसे हैंडसेट में आपको Norway Blue और Pacific Night दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। इस फोन में शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए मोशन कंट्रोल, 1,200 Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और अल्ट्रा गेम मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo Z7 Pro 5G can knock in the Indian market with curved display and. This phone can be brought as a premium model of Z7 series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X