iQoo Z7 Pro 5G दो कॉन्फिग्रेशन के साथ होगा लॉन्च, इस सेगमेंट में होगा सबसे तेज स्मार्टफोन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQoo जल्द ही अपना नया फोन Z7 Pro 5G को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारियों में जुटी है। आईक्यू के इस फोन को कंपनी कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च करेगी, जो भारत में मौजूद Z सीरीज में पहली बार इस्तेमाल होगा। इस फोन को कंपनी iQoo Z7 5G और Z7s 5G के अपडेट वर्जन के तौर पर पेश करेगी। जिसे साल के शुरुआत में ही देश में लाया गया था। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।
टिपस्टर मुकुल शर्मा ने इस फोन की परफॉर्मेंस को लेकर कुछ खास जानकारी शेयर की हैं। जिसके अनुसार iQoo Z7 Pro 5G को मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 SOC चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। जो इससे पहले Vivo V27 5G में शामिल किया गया था। इस फोन को लेकर टिपस्टर ने दावा किया है कि, ये फोन आईक्यू और इस सेगमेंट में आने वाले फोन्स से काफी फास्ट होने वाला है। इसके साथ मुकुल शर्मा की मानें तो इस फोन की एंट्री मिड रेंज स्मार्टफोन के तौर पर की जा सकती है।

iQoo Z7 Pro 5G की कीमत
iQoo Z7 Pro 5G की कीमत की बात करें तो इसे 25,000 से लेकर 30,000 रुपये तक की कीमत के साथ भारत में पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस फोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
iQoo Z7 Pro 5G स्पेसिफिकेशन
iQoo Z7 Pro 5G को 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट के साथ आ सकता है। आईक्यू अपने इस हैंडसेट को दो कॉन्फिग्रेशन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज , 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ ला सकती है। iQoo Z7 Pro 5G फोन एंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स Funtouch OS 13 पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल किया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस फोन को पावर देने के लिए 4,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। आपको बता दें, यह फोन बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध होगा। जिसके लिए अमेजन ने एक माइक्रोसाइट डेवलप किया है।


Click it and Unblock the Notifications








