iQoo Z7 Pro स्मार्टफोन भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध, बंपर छूट के साथ लाएं घर
iQoo Z7 Pro Sale: स्मार्टफोन ब्रांड iQoo ने हाल ही में अपने नए Z-सीरीज के हैंडसेट iQoo Z7 Pro को भारत में लॉन्च किया है। जिसकी बिक्री आज से शुरू हो रही है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन को आप कई बंपर डिस्काउंट के साथ अपने घर ला सकते हैं। जिसमें मीडियाटेक चिपसेट के साथ कई दमदार फीचर्स मिल रहे हैं। तो आइए आपको इस फोन की कीमत, स्पेक्स और इसपर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
iQoo Z7 Pro की कीमत और ऑफर डिटेल
iQoo Z7 Pro को देश में Amazon और iQoo.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। आपको यह लेटेस्ट फोन ब्लू लैगून और ग्रेफाइट मैट दो कलर ऑप्शन में मिलेगा। ऑफर की बात करें तो कंपनी SBI और HDFC बैंक कार्ड के इस फोन की खरीदारी करने पर 2,000 रुपये तक की तत्काल छूट दे रही है। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहकों को 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट और 6 महीने तक नो कॉस्ट EMI का भी लाभ मिल रहा है।
iQoo Z7 Pro के स्पेक्स
iQOO Z7 Pro में फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ 6.74 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 चिपसेट को शामिल किया गया है, जो एक मजबूत मिड-रेंज सिस्टम-ऑन-चिप है। यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ रहा है। इसमें एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ प्री-इंस्टॉल्ड आएगा।

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z7 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) कार्यक्षमता और एक रिंग के आकार का एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी यूजर को मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है, जो सिंगल पंच होल कटआउट के अंदर बड़े करीने से स्थित है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने 4,600mAh की बैटरी दी है , जो 66W चार्जिंग क्षमता के साथ आएगी। कनेक्टिविटी के लिए iQOO Z7 Pro में Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








