Home
Mobile

iQOO Z7 Pro आज से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध, इन ग्राहकों को मिलेगी छूट, यहां जानें

iQOO Z7 Pro Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू ने हाल ही में अपने Z सीरीज के नए फोन iQOO Z7 Pro को भारतीय बाजार में पेश किया है। जिसकी बिक्री आज से अमेज़न पर शुरू हो रही है। पहली सेल के तहत आप इस फोन को भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर से लैस है। जिसमें आपको कई दमदार फीचर्स भी मिलेंगे। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल्स बताते हैं।

iQOO Z7 Pro 5G कीमत और ऑफर्स

आईक्यू ज़ेड7 प्रो 5जी के 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत भारत में 23,999 रुपये तय किया गया है। वहीं इसके 8GB रैम के साथ 256 GB स्टोरेज वाले वेरियंट को खरीदने के लिए आपको 24,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। जिसमें आपको ग्रेफाइट मैट और ब्लू लागून दो कलर ऑप्शन मिलेगा।

लॉन्च ऑफर के तहत अगर इस फोन की खरीदारी ग्राहक अगर SBI और HDFC कार्ड से करता है तो इसपर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट लाभ ले सकता है। आपको बता दें , बैंक ऑफर का लाभ अमेज़न पर ही लिया जा सकता है। अगर इस फोन की खरीदारी iQoo स्टोर से ICICI और HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करता है तो 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ ले सकेगा।

iQOO Z7 Pro 5G के फीचर्स

इस फोन में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED फुलएचडी+ (2400 × 1080 पिक्सल) रेजॉलूशन डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। कंपनी ने अपने फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर को शामिल किया है। इसके अलावा इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali G610 GPU दिया गया है। यह डिवाइस ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Funtouch OS 13 के साथ आ रहा है। इसमें ग्राहक को ऐंड्रॉयड 14 और ऐंड्रॉयड 15 अपडेट मिलने का वादा किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 8 जीबी रैम + 128 स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ रहा है। इसके रैम को 8GB तक एक्सटेंड करने का ऑप्शन मिल रहा है।

iQOO Z7 Pro आज से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर

फोटोग्राफी लवर्स को फोन में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल बोकेह और ऑरा लाइट एलईडी फ्लैश मिल रहा है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फ्लैशचार्ज सपोर्ट करती है। यह लेटेस्ट फोन डुअल सिम कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आ रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी ऑडियो पोर्ट, सिंगल स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेंगे। इस फोन का डाइमेंशन 164.10 × 74.80 × 7.36mm और वज़न 175 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Z7 Pro 5G smartphone goes on sale starting today on Amazon. Under the first sale, customers can buy this phone with huge discounts.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X