iqoo z7s vs iqoo z7 में आपके लिए कौन सा फोन होगा बेहतर, यहां जानिये कीमत और खासियत

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी iQoo ने अपना नया हैंडसेट Z7s 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले पैनल दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 13- बेस्ड फनटच ओएस 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। वहीं iQoo ने साल की शुरूआत में ही iQoo Z7 5G को भारत में लॉन्च किया था। जिसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स और दो कलर्स ऑप्शन के साथ पेश किया गया था। तो आईए आपको इन दोनों हैंडसेट की कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं। इस जानकारी की मदद से अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकते हैं।
iqoo z7s vs iqoo z7 स्पेसिफिकेशन
iqoo z7s स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड के लिए एक हाइब्रिड स्लॉट के साथ डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है। फोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले पैनल मिलता है। यह एंड्रॉइड 13- बेस्ड फनटच ओएस 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर संचालित होगा। यह स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G SoC पर बेस्ड है। जिसे Adreno 619L GPU के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है, जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। वहीं iqoo z7 में यूजर्स को डुअल सिम सपोर्ट के साथ 6.38 इंच फुल HD+ (2400 x 1080) रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जो 90 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें Android 13 बेस्ड Funtouch OS 13 आउट ऑफ द बॉक्स दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 920 SoC है।
iqoo z7s vs iqoo z7 कैमरा
iqoo z7s 5G में लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। वहीं iqoo z7 में आपको फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा मिल रहा है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस शामिल किया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। iQoo Z7 5G के कैमरा सिस्टम के 30 फ्रेम्स प्रति सेकेंड (fps) पर 4K क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड करने का दावा किया गया है।

iqoo z7s vs iqoo z7 बैटरी
iqoo z7s में पावर देने के लिए कंपनी 44W वायर्ड फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दे रही है। इसमें यूएसबी टाइप-सी, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस और वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी भी शामिल है। फोन की सिक्योरिटी के लिए आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ इसमें 3.5 मिमी ऑडियो जैक मिल रहा है। वहीं iqoo z7 में आपको 4,500 mAh बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल रही है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई फाई, ब्लूटूथ, GPS, 3.5 mm का ऑडियो जैक और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट शामिल किया गया है। इसका आकार 158.91mm x 73.53mm x 7.80 mm और वजन 173 ग्राम है।
iqoo z7s vs iqoo z7 कीमत
iqoo z7s को कंपनी ने दो रैम वैरिएंट 6GB और 8GB में पेश किया है। इन दोनों को 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बेस iQoo Z7s 5G की कीमत 18,999 रुपये है, जबकि 8GB वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये तय किया गया है। iQoo Z7s 5G में यूजर्स को नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट दो कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। इस लेटेस्ट हैंडसेट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट iQoo और अमेजन से खरीदा जा सकता है। वहीं iqoo z7 स्मार्टफोन 6 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB of RAM + 128 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8 GB वेरिएंट का 18,499 रुपये है। जिसमें यूजर्स को नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








