iQOO Z8 की आज होने जा रही एंट्री, पहले ही जान लें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन ब्रांड iQOO आज अपने iQOO Z8 सीरीज स्मार्टफोन को चीनी बाजार में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग फोन के कलर वेरिएंट और कैमरा कॉन्फिगरेशन का खुलासा हो चुका है। कंपनी ने इस फोन के कैमरा सैंपल भी शेयर किए हैं। कंपनी की मानें तो इस अपकमिंग फोन को OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा। तो चलिए आपको iQOO Z8 के स्पेसिफिकेशंस से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
iQOO Z8 के स्पेसिफिकेशंस
iQOO Z8 को 6.64 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। कंपनी अपने इस डिवाइस को ऑक्टा कोर Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। जिसमें 12GB LPDDR5 रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है। आईक्यू का यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3.0 पर संचालित होगा।
iQOO Z8 का कैमरा
iQOO Z8 के कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल होगा।

iQOO Z8 की बैटरी
iQOO Z8 में बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इसे पावर देने के लिए कंपनी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दे सकती है। इसके साथ ही इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा।
इस स्मार्टफोन को कंपनी मून पोर्सिलेन व्हाइट, याओये ब्लैक और होशिनो ब्लू तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी। जिसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है।
iQOO Z8 की कीमत
आपको बता दें, iQOO ने iQOO Z7 स्मार्टफोन को चीन में 1599 युआन यानि कि, लगभग 18,200 रुपये की कीमत में पेश किया था। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, iQOO Z8 को भी कंपनी इसी कीमत के आसपास लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








