iQoo Z8 के सभी स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक, OIS कैमरे से होगा लैस, जानें सभी डिटेल
iQoo Z8 Launch Date : स्मार्टफोन ब्रांड आईक्यू जल्द ही घरेलू मार्केट में अपने नए iQoo Z8 सीरीज को पेश करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत कंपनी iQoo Z8 और iQoo Z8x को एक साथ लॉन्च कर सकती है। लॉन्चिंग से पहले ही iQOO Z8 फोन की खास स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन की खूबियों से रूबरू करवाते हैं।
iQoo Z8 के लीक स्पेसिफिकेशन्स
दरअसल चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने iQoo Z8 की डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरे की जानकारी शेयर की है। जिसके अनुसार iQoo Z8 स्मार्टफोन को 6.84 इंच फ्लैट LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसके डिस्प्ले पर पंच होल देखने को मिल सकता है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट से लैस होगा। लीक में किए गए दावों के अनुसार कंपनी इस फोन को 8 GB, 12 GB दो रैम और 128 GB, 256 GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराएगी। वहीं इसके टॉप वेरियंट को 512 GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। आईक्यू अपने इस फोन को ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड OriginOS 3.0 के साथ पेश कर सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जो OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा , 2 मेगापिक्सल के दो लेंस से लैस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी दी जाएगी।

आपको बता दें, कंपनी ने iQoo Z7 स्मार्टफोन को चीन में 1599 युआन यानि कि, लगभग 18,200 रुपये की कीमत में पेश किया था। तो अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z8 को भी कंपनी इसी कीमत के आसपास ला सकती है। जिसे ब्लैक, ब्लू और ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है।
iQOO Z7 Pro 5G 31 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च
iQOO Z7 Pro 5G 31 अगस्त को भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है। जिसे कंपनी बजट रेंज के अंदर पेश करेगी। इस फोन का सीधा मुकाबला OnePlus Nord CE स्मार्टफोन से माना जा रहा है। आईक्यू के इस फोन की कीमत 25,000 रुपये के आस-पास तय की जा सकती है। iQOO Z7 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन देखने को मिल सकता है। इस फोन को लेकर दावा किया गया है कि, यह अपने सेगमेंट में सबसे स्लिम और हल्का होगा।


Click it and Unblock the Notifications








