Home
Mobile

लॉन्च से पहले iQOO Z8 की बैटरी, फास्ट चार्जिंग स्पेक्स कंफर्म, इस दिन देगा दस्तक

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO जल्द ही अपना नया हैंडसेट iQOO Z8 को लॉन्च करने जा रहा है। जिसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ कई धांसू फीचर्स शामिल किए जाएंगे। कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए iQOO Z8 के बैटरी और चार्जिंग की भी जानकारी लॉन्च से पहले दे दी है। तो चलिए आपको इस फोन के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

iQOO Z8 के फीचर

आपको बता दें, यह फोन इस महीने के आखिर में यानि कि, 31 अगस्त को लॉन्च किया जा रहा है। iQOO Z8 को कंपनी iQOO Z7 के सक्सेसर के तौर पर पेश करने जा रही है। जिसे कंपनी ने साल की शुरूआत मार्च में ही लॉन्च किया था। कंपनी iQOO Z8 को iQOO Z8x के साथ ही लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले अपने अपकमिंग फोन iQOO Z8 में मिलने वाले और फास्ट चार्जिंग का खुलासा कर दिया है। कंपनी के अनुसार इस फोन को 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ लाया जाएगा।
फोटोग्राफई के लिए iQOO Z8 में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसी के साथ कंपनी अपने इस फोन को लेकर दावा कर रही है कि, इसके साथ मिलने वाले फास्ट चार्जिंग की मदद से इस फोन को केवल 10 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया सकेगा।

लॉन्च से पहले iQOO Z8 की बैटरी, फास्ट चार्जिंग स्पेक्स कंफर्म, जानें

iQOO Z7 के फीचर

iQOO Z7 को 6.38 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड (2400 x 1080) डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट में एंड्रॉइड 13 आधारित फनटच ओएस 13 दिया है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 SoC से लैस किया गया है। इसके साथ ही इसमें माली G68 GPU शामिल किया गया है। स्टोरेज की बीत करे तो इसमें 8 GB तक रैम के साथ 128 GB स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया मिलेगा। इसका पहला सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का है। फोन में 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस के साथ आ रहा है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने 44W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 4500mAh की ली-आयन बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Z8 will be launched with a 5,000mAh battery with 120W fast charging support. This information has been shared by the company itself.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X