iQOO Z9 5G इस कीमत के साथ भारत में होगा लॉन्च, यहां जानें सभी डिटेल
iQOO Z9 5G Price: आइक्यू आज अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z9 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि इससे पहले ही इस आगामी फोन की कीमत से लेकर कई खास स्पेक्स तक की डिटेल्स लीक हो चुकी हैं। तो चलिए आपको आगे आइक्यू के इस अपकमिंग फोन के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
दरअसल टिप्सटर मुकुल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इसकी कीमत को लेकर जानकारी शेयर की थी। जिसके अनुसार इस फोन के 8GB रैम/128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत भारत में 17 हजार 999 रुपये तय किए जानें की उम्मीद है।

इसके अलावा इसके 8GB रैम/256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत कंपनी 20 हजार से कम यानी 19, 999 रुपये तय कर सकती है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर एक्सक्लूसिव हो सकता है और प्राइम यूजर्स के लिए इसे 13 मार्च से उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं सभी ग्राहकों के लिए ये स्मार्टफोन 14 मार्च से उपलब्ध होगा।
फोन पर मिल सकता है डिस्काउंट- टिप्सटर मुकुल शर्मा की मानें तो अगर खरीदार इस फोन को ICICI बैंक और HDFC बैंक कार्ड से इसका पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 2 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसका खुलासा कर दिया है कि, कंपनी अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Z9 5G को MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट के साथ मार्केट में पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि, इस फोन ने AnTuTu V10 बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 7,34,000 पॉइंट्स प्राप्त किए हैं।
iQOO Z9 5G के फीचर्स- आईक्यू के इस फोन में एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। जो 1800 निट्स के पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही इस फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंप्लिंग रेट 1200Hz होगा।

iQOO अपने इस लेटेस्ट फोन में शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए ड्यूल स्पीकर सेटअप देगी। साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें सोनी IMX882 लेंस वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
आपको बता दें, यह कैमरा IOS ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आएगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन को ब्रश्ड ग्रीन और ग्रैफीन ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








