Home
Mobile

iQOO Z9 5G स्मार्टफोन 20 हजार से भी कम कीमत के साथ भारत में पेश, जानें दाम, लॉन्च ऑफर और स्पेक्स

iQOO Z9 5G Price:आखिरकार iQOO ने अपने भारतीय ग्राहकों के इंतजार के खत्म करते हुए, अपना नया फोन iQOO Z9 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने 20 हजार से भी कम शुरूआती कीमत में उपलब्ध कराया है।

आईक्यू के इस फोन में आपको 5000mAh बैटरी और 8GB+8GB एक्सटेंडेड रैम के साथ कई और दमदार फीचर्स मिल रहे हैं। तो चलिए आगे इसकी कीमत से लेकर खासियत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

 iQOO Z9 5G स्मार्टफोन 20 हजार से भी कम कीमत के साथ भारत में लॉन्च

iQOO Z9 5G की कीमत, ऑफर व उपलब्धता: iQOO Z9 5G के 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 19,999 तय किया है। वहीं इसके 8GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

ऑफर की बात करें तो कंपनी ICICI और HDFC बैंक कार्ड से इस फोन का भुगतान करने पर 2,000 की तत्काल छूट ग्राहकों को मिलेगा। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत क्रमश: 17,999 और 19,999 रुपये हो जाएगी।

 iQOO Z9 5G स्मार्टफोन 20 हजार से भी कम कीमत के साथ भारत में लॉन्च

iQOO Z9 5G को 13 मार्च को दोपहर 12 बजे अमेजन प्राइम अर्ली एक्सेस सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं सभी ग्राहकों के लिए यह फोन 14 मार्च से उपलब्ध होगा। इस फोन को दो कलर ऑप्शन Graphene Blue और Brushed Green में खरीदा जा सकता है।

iQOO Z9 5G स्पेसिफिकेशन्स: आईक्यू Z9 5G में 6.67-इंच फुल HD+ AMOLED पैनल मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है।

 iQOO Z9 5G स्मार्टफोन 20 हजार से भी कम कीमत के साथ भारत में लॉन्च

iQOO Z9 5G में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 चिपसेट शामिल किया है। iQOO का यह लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आ रहा है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से इसके स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

iQOO Z9 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो OIS और EIS के सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर से लैस है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी शामिल की है, जो 44W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iqoo z9 5g launched in india with mediatek dimensity 7200 chipset check price specs features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X