Home
Mobile

iQOO Z9 5G भारत में 20 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, इन दिन होगी एंट्री, जानें स्पेक्स

iQOO Z9 5G Price: स्मार्टफोन ब्रांड आईक्यू जल्द ही अपना नया हैंडसेट भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे iQOO Z9 5G के नाम से पेश किया जाएगा। जैसे-जैसे इस फोन की लॉन्चिंग पास आ रही है, कंपनी इसके फीचर्स पर से पर्दा उठाती जा रही है।

भारत में 12 मार्च को होगा लॉन्च: आपको बता दें, iQOO का यह नया फोन 12 मार्च को भारत में दस्तक देगा। इससे पहले कंपनी ने अपने इस आगामी फोन की बैटरी और कीमत का खुलासा कर दिया है।

iQOO Z9 5G भारत में 20 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

दरअसल आईक्यू ने अमेजन पर लाइव माइक्रोसाइट को अपडेट करके यह कंफर्म कर दिया कि, आईक्यू Z9 5जी को 5000mAh की बैटरी और 20,000 से कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट पर काम करने वाला सबसे सस्ता फोन के तौर पर मार्केट में एंट्री करेगा। तो चलिए आगे इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Z9 5G की भारत में संभावित कीमत: इसकी कीमत की बात करें तो iQOO Z9 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये तय किए जानें की उम्मीद है। वहीं इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 19,999 रुपये हो सकती है।

iQOO Z9 5G संभावित स्पेसिफिकेशन्स: आईक्यू अपने आगामी फोन iQOO Z9 5G में 6.6-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दे सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट सपोर्ट 120Hz होगा। इसके साथ ही इसमें 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 300Hz टच सैंपलिंग रेट मिल सकता है।

iQOO Z9 5G भारत में 20 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। iQOO Z9 5G स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS के साथ लॉन्च होगा, जिसमें यूजर्स को आउट ऑफ द बॉक्स एक सिंपल और कस्टमाइजेबल एक्सपीरियंस मिलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा होगा। जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करेगा। इसके साथ 2MP का मैक्रो सेंसर इसमें मिलेगा।

iQOO Z9 5G भारत में 20 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
iqoo z9 5g will be priced under rs 20000 in india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X