Home
Mobile

iQOO Z9 Lite 5G की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, Amazon पर लाइव हुआ लैंडिंग पेज

जुलाई यानी की इस महीने में कई इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए नए फोन लॉन्च करने जा रही है। इस कड़ी में iQOO का नाम भी जुड़ गया है। बता दें कि कंपनी भारत में iQOO Z9 Lite 5G लॉन्च करने जा रही है। वहीं इस फोन का डेडिकेटेड लैंडिंग पेज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon पर भी लाइव हो चुका है।

इस दिन मार्केट में एंट्री लेगा iQOO Z9 Lite 5G

iQOO Z9 Lite 5G को कंपनी भारतीय मार्केट में 15 जुलाई को उतारने जा रही है। कंपनी ने लैंडिंग पेज के साथ इस फोन की झलक भी पेश की है। ये फोन बैक साइड डुअल कैमरा सेंसर के साथ दिखाई दे रहा है।

iQOO Z9 Lite 5G की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा

कंपनी के CEO ने शेयर की पोस्ट

यह फोन सी ग्रीन कलर में देखा जा रहा है। iQOO ने लॉन्च डेट के साथ ही फोन के प्रोसेसर को लेकर जानकारी शेयर की है। iQOO India के सीईओ निपुन मौर्य ने भी अपने ऑफिशियल X हैंडल के साथ इस फोन को लॉन्च किए जाने की पुष्टि की है।

iQOO Z9 Lite 5G की खासियत

iQOO Z9 Lite 5G को कंपनी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लेकर आ रही है। वहीं कंपनी इस फोन को 6nm प्रोसेसर टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च करने जा रही है। अगर इस फोन के AnTuTu स्कोर की बात करें तो यह नया स्मार्टफोन 414K+ स्कोर को हासिल करता है।

AnTuTu स्कोर की जानकारी देने के साथ ही कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि AnTuTu स्कोर के लिए इस फोन का 6GB+128GB वेरिएंट को टेस्ट किया गया है। इस के अलावा इस फोन के स्टोरेज की डिटेल्स भी सामने आई है। कंपनी ग्राहकों के लिए इस फोन को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश करने जा रही है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Z9 Lite 5G launch date revealed, landing page goes live on Amazon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X