Home
Mobile

IQOO Z9 Lite vs Vivo T3 Lite: आपको कौन सा बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहिए?

iQoo Z9 Lite vs Vivo T3 Lite: iQoo ने आज बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन IQOO Z9 Lite को लॉन्च किया है। जिसे कम दाम में कई पावरफुल फीचर्स से लैस किया गया है। वहीं हाल ही में Vivo ने अपना बजट स्मार्टफोन Vivo T3 Lite 5G पेश किया था।

यह फोन 5G कनेक्टिविटी वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इन दोनों ही फोन्स बजट सेगमेंट के तहत आते हैं, जिनमें तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन कौन सा फोन दोनों में बेस्ट होगा, आइए आगे जानते हैं।

IQOO Z9 Lite vs Vivo T3 Lite: आपको कौन सा बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहिए?

iQoo Z9 Lite vs Vivo T3 Lite कीमत: iQOO Z9 Lite 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 10,499 रुपये है। जबकि, इसके 6GB रैम वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। लेकिन ब्रांड ICICI और HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

जिससे इसकी प्रभावी कीमत क्रमशः 9,999 रुपये और 10,999 रुपये हो जाएगी। iQOO के इस फोन को आप एक्वा फ्लो और मोचा ब्राउन कलर में खरीद सकते हैं। जबकि, वीवो टी3 लाइट 5जी के 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है, वहीं इसके 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है।

IQOO Z9 Lite vs Vivo T3 Lite: आपको कौन सा बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहिए?

iQoo Z9 Lite vs Vivo T3 Lite डिस्प्ले: iQOO Z9 Lite 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है। जबकि, वीवो टी3 लाइट 5जी में 6.56 इंच की एचडी+ एलसीडी स्क्रीन है, जिसका पीक रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 840 निट्स है।

iQoo Z9 Lite vs Vivo T3 Lite प्रोसेसर: आईक्यू के इस बजट स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए माली-G57 GPU के साथ MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है। जबकि, वीवो टी3 लाइट 5जी में प्रोसेसर की बात करें तो यह मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट द्वारा संचालित है।

IQOO Z9 Lite vs Vivo T3 Lite: आपको कौन सा बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहिए?

iQoo Z9 Lite vs Vivo T3 Lite स्टोरेज: आईक्यू जेड9 लाइट में 6GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। आपको iQOO Z9 Lite 5G के साथ 6GB अतिरिक्त रैम भी मिलती है। जबकि, वीवो टी3 लाइट 5जी में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक ती इंटरनल स्टोरेज है।

iQoo Z9 Lite vs Vivo T3 Lite ओएस: सॉफ्टवेयर की बात करें तो, iQOO Z9 Lite 5G Android 14 पर आधारित Funtouch OS 14 पर चलता है। इसे दो साल तक Android अपडेट और तीन साल तक सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। जबकि, वीवो टी3 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 14-आधारित फनटच ओएस 14 के साथ आता है।

iQoo Z9 Lite vs Vivo T3 Lite कैमरा: फोटोग्राफी के लिए iQOO Z9 Lite 5G में 50MP का Sony AI कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा है। सेल्फी के लिए, iQOO Z9 Lite 5G में 8MP का फ्रंट कैमरा है। जबकि, Vivo T3 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें AI-समर्थित 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iQoo Z9 Lite vs Vivo T3 Lite बैटरी: iQOO Z9 Lite 5G में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी भी है। जबकि, Vivo T3 Lite 5G में 5000mAh की बैटरी है और बॉक्स में 15W का चार्जर मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
IQOO Z9 Lite vs Vivo T3 Lite: Which Budget Smartphone Should You Buy in 2024?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X