iQOO Z9 सीरीज के लॉन्च से पहले अहम खुलासा, इन धांसू फीचर्स के साथ पेश होंगे 3 मॉडल्स, जानिए
iQOO Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी iQOO जल्द ही अपने घरेलू बाजार में आईक्यू की नई सीरीज iQOO Z9 से पर्दा उठाने वाली है। आगामी 24 अप्रैल को कंपनी चीन में इसे लॉन्च करेगी। हालांकि, इसके आने से पहले ही इस सीरीज की खास डिटेल्स सामने आ गई है। आइए आपको आगे विस्तार में बताते हैं।
रिपोर्टेस के अनुसार कंपनी इस सीरीज के तहत अपने तीन नए मॉडल्स iQOO Z9, iQOO Z9x और iQOO Z9 Turbo को पेश कर सकती है। जिनके स्पेक्स तक की जानकारी लीक हो चुकी है। अब टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने भी आईक्यू के इस सीरीज के फोन्स के स्पेक्स की है। जिनके अनुसार iQOO Z9x कंपनी का बजट फ्रेंडली फोन होगा।

लीक की मानें तो iQOO Z9x में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें प्रोसेसर को तौर पर स्नैपड्रैगन 6 Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा। साथ ही यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा।
बैटरी की बात करें तो इसमें 44W की चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन 3.5mm हेडफोन जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस होगा।

वहीं, iQOO Z9 की बात करें तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है। जो स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें भी प्राइमरी कैमरा 50MP का और 2MP का पोर्ट्रेट लेंस मिल सकता है।
बता दें, इस सीरीज का सबसे टॉप मॉडल iQOO Z9 Turbo स्मार्टफोन होगा। जिसे क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल के एक अन्य सेंसर्स के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस इसमें शामिल किया जा सकता है।

iQOO Z9 व Z9 Turbo को 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ लाए जानें की उम्मीद है। जिसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। ये तीनों हैंडसेट्स 6000mAh की बैटरी से पैक्ड होंगे।
फिलहाल इस फोन के डिजाइन को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, उम्मीद की जा रही है कि, इसे लेकर आने वाले दिनों में कंपनी खुलासा करेगी।


Click it and Unblock the Notifications







