Home
Mobile

iQOO ने Z9 सीरीज के तहत 3 नए स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

iQoo Z9 Series Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQOO ने अपने ग्राहकों के लिए तीन नए हैंडसेट्स लॉन्च किए हैं। जिसे iQOO Z9, iQOO Z9 Turbo और iQOO Z9x के नाम से पेश किया गया है। दरअसल ये फोन्स iQOO Z9 सीरीज के तहत लाए गए हैं। तो आइए आगे आपको इसकी कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले सभी फीचर्स की डिटेल्स बताते हैं।

iQOO Z9 सीरीज की कीमत- iQoo Z9 के 8GB /128GB स्टोरेज की कीमत CNY 1,499 यानी करीब 17,000 रुपये, 8GB/ 256GB की कीमत CNY 1,599 यानी करीब 18,700 रुपये और 12GB /256GB की कीमत CNY 1,799 यानी 20,000 रुपये है।

iQOO ने Z9 सीरीज के तहत 3 नए स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

जबकि, iQoo Z9x के 8GB / 128GB मॉडल की कीमत CNY 1,299 यानी तकरीबन 15,000 रुपये , 12GB /512GB टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी करीब 23,000 रुपये है।

वहीं iQoo Z9 Turbo के 12GB/256GB मॉडल की कीमत CNY 1,999 यानी करीब 23,000 रुपये तय हुआ है। इसके 16GB/ 256GB को CNY 2,299 यानी करीब 26,000 रुपये , 12GB/512GB की कीमत CNY 2,399 यानी करीब 28,120 रुपये और 16GB/ 512GB की कीमत CNY 2,599 यानी करीब 29,000 रुपये तय हुआ है।

iQOO ने Z9 सीरीज के तहत 3 नए स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

iQoo Z9 Turbo और iQoo Z9 को आप डार्क नाइट, माउंटेन ग्रीन और स्टारबर्स्ट व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फिलहाल इन फोन्स को चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया हैं।

iQOO Z9 , Z9 Turbo स्पेसिफिकेशंस- iQOO Z9 और Z9 Turbo में 6.78-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आपको बता दें, इस सीरीज का iQOO Z9 Turbo सबसे टॉप प्रीमियम मॉडल है, जिसमें कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट दिया है। जो 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है।

iQOO ने Z9 सीरीज के तहत 3 नए स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

इसके अलाावा iQOO Z9 में आपको स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। जिसमें 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z9 Turbo में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 50MP का नया Sony LYT-600 सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है।

iQOO Z9 में 50MP Sony LYT-600 सेंसर के साथ 2MP डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी शूटर भी मिल रहा है। iQOO Z9 और Z9 Turbo को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी शामिल की है।

वहीं अब iQOO Z9x स्पेसिफिकेशंस की बात करेंगे। जिसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिल रही। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस फोन मे स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया है, जो 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS2.2 स्टोरेज से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP AI एंटी-शेक लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
IQOO z9 turbo iqoo z9 iqoo z9x smartphone launched know price and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X