iQOO Z9 Turbo+ की लॉन्च डेट और खास डिटेल्स कंफर्म, यहां जानें सबकुछ
आकिरकार सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, iQOO ने घरेलू बाजार चीन में अगले Z9 Turbo+ को लॉन्च करने की पुष्टि की है। यह iQOO Z9 सीरीज का नया एडिशन होगा।
इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज के तहत iQOO Z9, Z9x और Z9 Turbo तीन मॉडल पेश किए हैं। आईक्यू ने इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में कई डिटेल्स की पुष्टि करते हुए कुछ पोस्टर भी शेयर किए हैं।

iQOO Z9 Turbo+ की लॉन्च डेट- iQOO के अनुसार Z9 Turbo+ को अगले हफ्ते 24 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड द्वारा जारी किए गए पोस्टर से यह पता चलता है कि, इस फोन को डाइमेंशन 9300 प्लस चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही इसे लेकर दावा किया गया है कि, इस फोन को 2,387,855 का AnTuTu स्कोर प्राप्त किया है।
बता दें इससे पहले कंपनी ने मई में iQOO Neo 9S Pro को D9300+ चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 2,699 युआन थी, जबकि Z9 Turbo+ को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो यह किफायती फोन होगा। जिसकी शुरुआती कीमत 2,299 युआन (~$325) हो सकती है।

गौरतलब है कि, iQOO Z9 Turbo में 80W रैपिड चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी है। तो आने वाले Turbo+ में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए थोड़ी बड़ी 6,400mAh की बड़ी बैटरी शामिल की जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो Turbo+ स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
iQOO ने कंफर्म किया है कि, Z9 Turbo+ यूजर्स 30 मिनट तक 'ज़ेनलेस ज़ोन ज़ीरो' खेलते समय 58.5 FPS की लगातार फ्रेम दर का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि, D9300+ चिप के अलावा, Q1 सुपरकंप्यूटिंग चिप Z9 Turbo+ पर बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करने में मदद करेगी।
iQOO Z9 Turbo+ में फ्लैगशिप-लेवल 6K VC लिक्विड कूलिंग है, जो फास्ट उपयोग के दौरान हीट डिसिपेशन सुनिश्चित करता है। यह हाई कूलिंग सिस्टम के शानदार प्रदर्शन को बनाए रखने और ओवरहीटिंग को रोकने में भी मदद करता है।


Click it and Unblock the Notifications







