Home
Mobile

iQoo Z9 Turbo Plus की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन लीक, जानें पूरी डिटेल

iQOO ने हाल ही में पुष्टि की है कि, वह जल्द ही चीन में iQOO Z9 Turbo+ नाम से एक नया फोन लॉन्च करेगा। ब्रांड ने पहले ही इस आगामी फोन के डिजाइन का खुलासा कर दिया है।

लेकिन अभी तक इसके स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेटकी पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, इसे लेकर आए लीक में खुलासा हो चुका है कि, इस डिवाइस से क्या उम्मीद की जा सकती है। तो चलिए आपको आगे डिटेल्स बताते हैं।

iQoo Z9 Turbo Plus की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन लीक, जानें पूरी डिटेल

iQOO Z9 Turbo+ के लीक खास स्पेसिफिकेशन - लीक के अनुसार iQOO Z9 Turbo+ स्मार्टफोन Z9 Turbo का बेहतर वर्जन होगा, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

गौरतलब है कि, Z9 Turbo में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिप के साथ 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी दी थी, वहीं Z9 Turbo+ में डाइमेंशन 9300+ चिपसेट और 6,400mAh की बैटरी मौजूद होगी। टर्बों की तरह टर्बो प्लस एडिशन में भी 80W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

iQoo Z9 Turbo Plus की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन लीक, जानें पूरी डिटेल

उम्मीद है कि, Z9 Turbo+ के अन्य स्पेक्स Z9 Turbo के समान ही हो सकते हैं। यानी कि, Z9 Turbo+ में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला 6.78-इंच का फ्लैट OLED पैनल मिलेगा।

जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होने की भी उम्मीद है। यह फोन OriginOS 4-आधारित Android 14 पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए Turbo+ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस हो सकता है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। लीक से यह भी पता चलता है कि, यह 24 सितंबर को सामने आएगा।

Z9 Turbo के समान iQOO Z9 Turbo+ 7.9mm में भी स्लिम प्रोफाइल मिलेगा। वजन की बात करें तो यह 195 ग्राम से थोड़ा बढ़कर 199 ग्राम हो जाएगा।

Z9 Turbo में उपलब्ध Turbo ग्राफिक्स चिप और सिंगल-फ्रीक्वेंसी GPS के बजाय, आगामी प्लस वेरिएंट में iQOO की स्व-विकसित Q1 गेमिंग चिप और डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS के लिए सपोर्ट होगा। घरेलू बाजार में टर्बो प्लस की संभावित कीमत लगभग 2,000 युआन यानी (~$282) तय की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo Z9 Turbo plus launch date and specs leaked know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X