Home
Mobile

iQoo Z9 Turbo बनाम iQOO Z9s Pro :कौन सा है बेहतर?, जानें फीचर्स और कीमत का अंतर

iQoo Z9 Turbo vs iQOO Z9s Pro : iQoo Z9 Turbo Endurance Edition को पेश किया है, जिसमें 6.78 इंच की 1.5K TCL C8 डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर जैसी खूबियां दी गई हैं। इसकी कीमत 25,000 रुपये के अंदर है।

यह फोन iQoo Z9 Pro को कड़ी टक्कर दे रहा है। दोनों फोन्स की कीमत समान है, लेकिन हर एक में अलग-अलग स्पेक्स और विशेषताएं हैं। यहां iQoo Z9 Turbo और iQOO Z9s Proके प्राइज, स्पेसिफिकेशंन और फीचर्स की तुलना कर सकते हैं, ताकि आप जान सकें कि आपके लिए कौन सा फोन सबसे बेहतर रहेगा।

iQoo Z9 Turbo बनाम  iQOO Z9s Pro :कौन सा है बेहतर?

iQoo Z9 Turbo बनाम iQOO Z9s Pro : कीमत

iQOO Z9 Turbo एंड्योरेंस एडिशन 12GB/ 256GB की कीमत 1899 युआन (लगभग 22,320 रुपये), 16GB/ 256GB की कीमत 2099 युआन (लगभग 24,670 रुपये), 12GB/512GB की कीमत 2199 युआन ( लगभग 25,845 रुपये ) और 16GB/ 512GB की कीमत 2399 युआन (लगभग 28,200 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे मिडनाइट ब्लैक, स्टारलाइट व्हाइट और वॉयेज ब्लू तीन रंगों में उपलब्ध कराया गया है।

जबकि, iQOO Z9s Pro के 8GB / 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरूआती कीमत 24,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB/ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 12GB/256GB मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है।

डिस्प्ले- iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और डॉल्बी विजन के साथ आता है। जबकि, iQOO Z9s Pro में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर- iQOO Z9 Turbo Long Battery Life Edition में एड्रेनो 735 GPU के साथ ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट शामिल किया गया है। जबकि, Z9s Pro स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है।

स्टोरेज- iQOO Z9 Turbo में 12GB , 16GB LPDDR5x रैम के साथ 256GB और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। जबकि, Z9s Pro में आपको 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।

कैमरा- कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO Z9 Turbo में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50MP का रियर कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। जबकि, Z9s Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 50MP प्राइमरी लेंस और 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा से लैस है

सेल्फी कैमरा- iQOO Z9 Turbo में 16MP का सैमसंग S5K3P9 फ्रंट फेसिंग कैमरा है। जबकि, Z9s Pro में कंपनी ने 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है।

बैटरी- iQOO Z9 Turbo में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6400mAh की बैटरी दी गई है। जबकि, Z9s Pro में 5500mAh की बैटरी है, जो 80W की चार्जिंग सपोर्ट करती है।

ओएस- iQOO Z9 Turbo स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ओरिजिन ओएस 5 पर काम करता है। जबकि, Z9s Pro स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS पर काम करता है।

कनेक्टिविटी- कनेक्टिविटी के लिए iQOO Z9 Turbo में 5G SA/NSA,वाई-फाई 6 802.11 be, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल 4G VoLTE, GPS और USB टाइप-सी 2.0 और NFC सपोर्ट शामिल है। जबकि, Z9s Pro में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप-सी मिलेगा।

अन्य फीचर्स- यह फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। जबकि, Z9s Pro में GPS, OTG और FM रेडियो का भी सपोर्ट है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iqoo z9 turbo vs iQOO Z9s Pro Check Display, Camera and Features comparison in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X