Home
Mobile

iQOO Z9s सीरीज के तहत आज दो नए स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, फीचर्स कंफर्म, जानें संभावित कीमत

iQOO आज भारतीय बाजार में अपने Z9s सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी दो नए हैंडसेट iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro को पेश करेगी।

हालांकि, लॉन्च से पहले आईक्यू ने इन दोनों फोन के कई डिटेल्स पर से पर्दा हटा दिया है। जिससे डिजाइन, डिस्प्ले, चिपसेट का खुलासा हो चुका है। आइए आपको इस सीरीज के दोनों फोन्स में मिलने वाले फीचर्स और कीमत बताते हैं।

iQOO Z9s सीरीज के तहत आज दो नए स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, फीचर्स कंफर्म

iQOO Z9s सीरीज लॉन्च डेट - iQOO Z9s सीरीज भारत में आज यानी 21 अगस्त को लॉन्च हो रही है। इसके बाद इनकी बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी। इसके अलावा ये फोन्स दूसरे प्लेफॉर्म पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

वहीं इस सीरीज की कीमत की बात करें तो भारत में इसे 25,000 रुपये से कम दाम में लाए जानें की उम्मीद है। iQOO Z9s की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये और iQOO Z9s Pro की शुरुआती कीमत 25,000 रुपये से कम तय की जा सकती है।

iQOO Z9s सीरीज कलर ऑप्शन- सीरीज के दोनों स्मार्टफोन अलग डिजाइन के साथ लाए जा रहे हैं। iQOO Z9s में एक वर्टिकल अलाइन्ड रियर कैमरा मॉड्यूल है, जिसके साइड में एक LED फ्लैश है और सेंसर के ठीक नीचे एक कैमरा रिंग है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ऑनिक्स ग्रीन और टाइटेनियम मैट में लॉन्च किया जाएगा।

जबकि, iQOO Z9s Pro में स्क्वरकल कैमरा मॉड्यूल है। जो डुअल-कैमरा सेटअप के साथ आता है। यह लक्स मार्बल और फ्लेमबॉयंट ऑरेंज में उपलब्ध होगा।

iQOO Z9s सीरीज के स्पेक्स- आईक्यू Z9s स्मार्टफोन में 120Hz 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जो मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP सोनी IMX882 OIS प्राइमरी कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट कैमरा होने की भी पुष्टि की गई है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

जबकि, iQOO Z9s Pro में 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा इसमें 5,500mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Z9s and iQOO Z9s Pro Launch on August 21 Know Specs and expected Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X