Home
Mobile

भारत में iQOO Z9s की पहली सेल लाइव: जानें कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

iQOO Z9s आज यानी 29 अगस्त को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। QOO Z9s मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट द्वारा संचालित है।

इसमें HDR10+ सर्टिफिकेशन और 1800nits की लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ 6.77-इंच 120Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। तो आइए आगे iQOO Z9s Pro की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर जानते हैं।

 भारत में iQOO Z9s की पहली सेल लाइव: जानें कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

भारत में iQOO Z9s कीमत व ऑफर
iQOO Z9s का 128GB स्टोरेज मॉडल 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है। वहीं इसके 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है। जबकि, 12GB के साथ 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है।

लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत अगर ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए इसे खरीदता है, तो उसे यह कम दाम पर उपलब्ध होगा। इसके लिए आपको ICICI बैंक और HDFC बैंक कार्ड का उपयोग करना होगा, जिसपर 2,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।

 भारत में iQOO Z9s की पहली सेल लाइव: जानें कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

जिससे बाद बेस मॉडल की कीमत प्रभावी कीमत 17,999 रुपये और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये हो जाएगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ऑनिक्स ग्रीन और टाइटेनियम मैट कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

iQOO Z9s स्पेक्स, फीचर्स
iQOO Z9s स्मार्टफोन में HDR10+ सर्टिफिकेशन और 1800nits की लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ 6.77-इंच 120Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट शामिल किया गया है। यह डिवाइस Android 14 पर आधारित FunTouch OS 14 पर रन करता है। कंपनी का वादा है कि iQOO Z9s को दो साल तक Android अपडेट और तीन साल तक सुरक्षा अपडेट मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए इसमें iQOO Z9s में डुअल-कैमरा रियर सेटअप है। जो 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 OIS प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा से लैस है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी है। हमेशा की तरह ब्रांड रिटेल बॉक्स में एक चार्जर बंडल करेगा। इसके अलावा यह फोन डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट के लिए IP64 रेटेड भी है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C पोर्ट, स्टीरियो स्पीकर समेत कई खास फीचर्स मिल रहे हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO Z9s first Sale in India Starts at 12 noon Today: Price, Offers And Availability to Check Out
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X