अमेजन सेल में iqoo z9s पर भारी छूट, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत
iQOO ने लॉन्च के लगभग एक हफ्ते बाद ही अपने iQOO Z9s को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। ग्राहक इसे अब सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
iQOO Z9s में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Sony IMX सेंसर के साथ 50 MP कैमरा, स्टीरियो स्पीकर, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh की बैटरी दी गई हैं। आइए आगे आपको इसकी नई कीमत से लेकर खासियतों तक की डिटेल बताते हैं।

iQOO Z9s कीमत व ऑफर- iQOO Z9s के 8GB +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, जबकि 8GBऋ 256GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये हैं। इसके अलावा फोन के 12GB + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है। हालांकि इस वक्त फोन को आप कम कीमत में खरीद सकते हैं।
iQOO Z9s को Amazon.in और iQOO.com पर खास ऑफर मिल रहा है। Amazon India पर ICICI बैंक और HDFC क्रेडिट/डेबिट कार्ड या EMI ऑप्शन के साथ आपको फोन पर 2,000 रुपये की इंसटेंट छूट या 1,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

इसके अलावा फोन के सभी मॉडल इस समय बेहतरीन एक्सचेंज के साथ मिल उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही इसे 4 महीने तक के लिए EMI ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता हैं।
iQOO Z9s स्पेसिफिकेशंस: आईक्यू जेड9s में 6.77-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है। जो 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। इस फोन में 8GB, 12GB रैम के साथ 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल रहा है।
ओएस की बात करें तो फोन में FuntouchOS 14 की स्किन के साथ Android का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एक सोनी के IMX 882 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन में पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 2MP का डेप्थ सेंसर भी शामिल है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें 5,500mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग ऑफर करती है।


Click it and Unblock the Notifications








