भारत में लॉन्च से पहले iQOO Z9s, Z9s Pro के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा
iQOO भारत में अपने Z9s सीरीज को अगले हफ्ते लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी दो नए हैंडसेट iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro को पेश करेगी। ब्रांड ने पहले ही इन अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन, रंग ऑप्शन और चिपसेट का खुलासा कर दिया था।
लेकिन अब iQOO ने इनकी डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, चार्जिंग क्षमता और IP रेटिंग समेत अन्य खासियतों पर से भी पर्दा उठा दिया है। iQOO Z9s को भारतीय बाजार में 21 अगस्त को लॉन्च किया जा रहा है। आइए आपको इनके आने से पहले ही iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro के खास फीचर्स की डिटेल्स बताते हैं।

iQOO Z9s, iQOO Z9s Pro फीचर्स- कंपनी ने एक आधिकारिक माइक्रोसाइट में पुष्टि की है कि, iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होंगे।
वहीं इसका प्रो वर्जन 4,500nits तक पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करेगा। इसके बेस मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट और Z9s Pro मॉडल में स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 चिपसेट शामिल होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का IMX882 प्राइमरी सेंसर शामिल है।
वहीं इसके बेस वर्जन में 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा, जबकि प्रो वेरिएंट में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। दोनों हैंडसेट के सेंसर 4K OIS-सपोर्टेड वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ AI-समर्थित फीचर्स जैसे AI फोटो एन्हांस और AI इरेज ऑफर करते हैं

iQOO Z9s Pro की वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, कंपनी इसे वाइट मार्बल फिनिश और ऑरेंज लेदर फिनिश के साथ पेश करेगी। प्रो मॉडल में ऊपरी आधे हिस्से में सिल्वर बॉर्डर और गोल मेटैलिक किनारों वाला आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
आईक्यू के ये दोनों हैंडसेट IP64-रेटेड बिल्ड के साथ आएंगे। बैटरी की बात करें तो iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro दोनों में 5,500mAh की बैटरी मिलने दिए जानें की पुष्टि हुई है। जबकि, प्रो मॉडल में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की भी पुष्टि हुई है। हालांकि, iQOO Z9s की चार्जिंग क्षमता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications








