iQOO Z9s Pro की पहली सेल में मिल रही बड़ी छूट, यहां जानें कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
iQOO ने हाल ही में भारतीय बाजार में Z9s सीरीज लॉन्च को लॉन्च किया है और इसके तहत कंपनी ने दो नए iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro पेश किए हैं। iQOO Z9s सीरीज में कर्व्ड डिस्प्ले, रिंग लाइट के साथ स्क्वरकल कैमरा मॉड्यूल और प्रो मॉडल के लिए वेगन लेदर वेरिएंट मिल रहा है।
बता दें कि आज इसके प्रो मॉडल यानी की iQOO Z9s Pro की पहली सेल शुरू हो चुकी है और आज पहली बार Amazon के जरिए इसे सेल पर पेश किया गया है। चलिए इस मॉडल की कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में जान लेते हैं।

iQOO Z9s Pro की कीमत और ऑफर्स
इस डिवाइस की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू हो चुकी है। इस सेल के दौरान कंपनी अपने ग्राहकों को बहुत से ऑफर्स और डिस्काउंट के ऑप्शन दे रही है। कंपनी ने इस फोन को 3 स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये, 8GB/256GB की कीमत 26,999 रुपये और 12GB/256GB की कीमत 28,999 रुपये है।
आप इस फोन को iQOO के ऑनलाइन स्टोर और Amazon से खरीद सकते है। इसके अलावा लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको इस पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
iQOO Z9s Pro स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ (2392×1080 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल रहा है।
प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC दिया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।
कैमरा: फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी: इसमें 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है।
अन्य खासियत: यह फोन धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP64 रेटिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Wi-Fi6, वेट टच टेक्नोलॉजी, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और डुअल स्टीरियो स्पीकर शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








