iQOO Z9s सीरीज भारत में 4 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन
iQOO ने अपने Z9s सीरीज की भारत लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने इस आगामी Z सीरीज स्मार्टफोन को टीज करना शुरू भी कर दिया है।
बता दें, iQOO इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने हाल ही में ट्वीट किया था कि, इंतजार खत्म हुआ! पूरी तरह से लोडेड Z वाइब के लिए खुद को तैयार करें। आइए आपको नई सीरीज के फोन्स में क्या कुछ खास मिल सकता है, बताते हैं।

iQOO Z9s सीरीज की लॉन्चिंग- भारतीय बाजार में 4 अगस्त को iQOO Z9s सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। iQOO ने अपने ऑफिशियली X (पूर्व में Twitter) पर ऐलान करते हुए बताया कि, iQOO Z9s सीरीज देश में 4 अगस्त को लॉन्च हो रही है।
ब्रांड की ओर से बेंगलुरु और कोयंबटूर में स्नीक पीक सेशन भी आयोजित हो रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए कोई भी व्यक्ति रजिस्टर कर सकता है।
वहीं एक रिपोर्ट के iQOO Z9s सीरीज के तहत कंपनी अपने दो हैंडसेट iQOO Z9s और Z9s Pro को पेश कर सकती है। इससे पहले सीईओ निपुण मार्या ने खुलासा किया है कि, आगामी स्मार्टफोन अपने-अपने प्राइस बैंड में सॉलिड प्रोडक्ट होंगे और यह पहली बार होगा कि, ब्रांड Z-सीरीज में एक साथ दो प्रोडक्ट लॉन्च करेगा।
iQOO Z9s और Z9s Pro लीक स्पेसिफिकेशन्स- लीक के अनुसाक आइक्यू Z9s Pro प्रो में 6.78 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले मिल सकता है। जो एमोलेड पैनल पर बनी स्क्रीन हो सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिल मिल सकता है।
प्रोसेसर की बत करें तो कंपनी इस फोन में हाई क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल कर करेगी। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 के साथ दस्तक दे सकता है।
फिलहाल इसके रैम का पता नहीं चला है, 'प्रो' मॉडल बड़ी रैम के साथ मार्केट में एंट्री ले सकती है, भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन को 12GB रैम पर लॉन्च किया जा सकता है, जो 256GB इंटरनल स्टोरेज से पैक्ड होगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिए जानें की उम्मीद है। इसके साथ ही वाइड एंगल लेंस तथा मैक्रो सेंसर मिल सकता है।
इसे पावर देने के लिए iQOO Z9s Pro 5G में 5,500mAh बैटरी दी जा सकती है। ये सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक के आधार पर है। सटीक स्पेक्स के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








